सोमवार, 31 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
अपराध

दिल्ली: स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, महिला आयोग ने की फास्ट-ट्रैक सुनवाई की मांग

दिल्ली महिला आयोग ने 4 अगस्त को एक स्लीपर बस में 16 साल की लड़की से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को 'जघन्य अपराध' बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने इस मामले में…

दिल्ली: स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, महिला आयोग ने की फास्ट-ट्रैक सुनवाई की मांग
(फोटो: IANS)

दिल्ली महिला आयोग ने 4 अगस्त को एक स्लीपर बस में 16 साल की लड़की से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना को 'जघन्य अपराध' बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। आयोग की अध्यक्ष लता गुप्ता ने इस मामले में आरोपियों के लिए जल्द से जल्द सुनवाई पूरी कर कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में लता गुप्ता ने कहा, “बस में बच्ची से गैंग रेप बहुत ही जघन्य अपराध है। इस मामले में पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। आयोग की ओर से पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है।” उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आयोग मामले की फास्ट-ट्रैक सुनवाई के लिए अपनी बात रखेगा ताकि दोषियों को जल्द से जल्द सजा मिल सके।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली 11वीं कक्षा की छात्रा है। वह अपने परिवार वालों से नाराज़ होकर घर से निकली थी और नोएडा में अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी। भारी बारिश के कारण वह गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर उतर गई।

वहां छात्रा ने एक खाली स्लीपर बस को इशारा कर रुकवाया। बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने का भरोसा देकर बस में बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद कंडक्टर ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

आरोप और पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर, दोनों ने उसके साथ बलात्कार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात आरोपी उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास रिंग रोड पर छोड़कर भाग गए।

इसके बाद घबराई हुई लड़की ने कश्मीरी गेट पुलिस से संपर्क किया और अपनी आपबीती सुनाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तिमारपुर की एक बस पार्किंग से दोनों आरोपियों, ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप, को गिरफ्तार कर लिया।

इनपुट: IANS

N

News4Social क्राइम डेस्क

News4Social क्राइम डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से अपराध और कानून से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →