Budget 2024: 47.66 लाख करोड़ रुपये वाले बजट में बिहार के लिए कुछ है या नहीं? जानिए h3>
ऐप पर पढ़ें
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में अपना लगातार छठा बजट पेश किया और 56 मिनट में अपना बजट भाषण समाप्त किया जो उनका अब तक का सबसे छोटा बजट भाषण है। वित्त वर्ष 2024-25 में बजट का आकार 6.1 प्रतिशत बढ़कर 47.66 लाख करोड़ रुपये रहा है। व्यय में वृद्धि और पूंजीगत व्यय तथा सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के लिए अधिक आवंटन के कारण बजट का आकार बढ़ा है। अब सवाल उठता है कि बिहार को इस बजट से क्या मिला? बिहार को 7500 हजार करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। केंद्रीय बजट में कैप एक्स फंड के अतिरिक्त प्रबंध की गई राशि यह ऋण मिलेगा। यह लंबी अवधि का ऋण होगा, जिसकी चुकाने की अवधि 50 वर्षों के लिए होगी।
वहीं बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली एनडीए सरकार ने अंतरिम बजट को ‘विकासोन्मुखी’ बताया और कहा कि यह समाज के सभी वर्गों के हितों की सुध लेगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में बजट पेश किये जाने के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक वीडियो बयान में कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों की सुध ली गयी है। यह विकासोन्मुखी बजट है जिसका लक्ष्य देश में लोगों के जीवन में सुधार लाना है। विजय सिन्हा ने लोकसभा में अंतरिम बजट पेश किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सीतारमण को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि बजट ने इस देश के लोगों की आकांक्षाओं का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि राज्यों के सर्वांगीण विकास के वास्ते 75000 करोड़ रुपये के आवंटन के केंद्र के फैसले से बिहार को लाभ मिलेगा। विजय सिन्हा ने कहा कि अंतरिम बजट देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने समग्र, संपोषणीय एवं समावेशी रूख अपनाया है तथा बुनियादी ढांचा क्षमता निर्माण के हर तत्व को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास इस बजट का मूल तत्व है।
ऐसी ही राय व्यक्त करते हए नीतीश कुमार सरकार के अन्य मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि बजट स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर एवं मजबूत भारत की दूरदृष्टि की झलक पेश करता है। उन्होंने कहा कि अंतरिम बजट विकास एवं रोजगार सृजन को मजबूत गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की इस नयी सरकार में अभी विभाग आवंटित नहीं किया गया है। वह राज्य में पिछली महागठबंधन सरकार में विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री थे। जनता दल यूनाइटेड के सुप्रीमो नीतीश कुमार ने 28 जनवरी को भाजपा के समर्थन से नौवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। सिंह समेत आठ अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने भी उनके साथ राजभवन में शपथ ली थी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News