BSEB 12th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर बाद 3 घोषित होंगे, देखिए डायरेक्ट लिंक

82
BSEB 12th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर बाद 3 घोषित होंगे, देखिए डायरेक्ट लिंक

BSEB 12th Result 2022 Date: बिहार बोर्ड 12वीं के परीक्षा परिणाम आज दोपहर बाद 3 घोषित होंगे, देखिए डायरेक्ट लिंक

BSEB 12th Result 2022 Date: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना की  इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 परिणाम घोषित किए जाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनन्द किशोर ने बताया कि शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज, 16 मार्च 2022 को इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2022 के परीक्षाफल जारी किए जाएंगे। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अपर  मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहेंगे। 

इससे पहले परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के बाद  सोमवार, 14 मार्च 2022 से टॉपर्स का इंटरव्यू शुरू हो गया था जिसे दो दिन में ही पूरा कर दिया गया है। 

बिहार बोर्ड ने इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन पूरा होने पर केंद्राधीक्षक को 11 मार्च यानी आज केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था। साथ ही बोर्ड ने रिजल्ट से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज भी बोर्ड को भेजने के निर्देश दिए थे। बिहार बोर्ड के सूत्रों ने बताया था कि बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 ( BSEB Bihar Board Inter Result 2022 )  होली से पहले 16 मार्च को जारी किया जाएगा।

बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com पर जारी होगा। इसकेे साथ ही अभ्यर्थी ेlivehindustan.com के बोर्ड रिजल्ट पेज पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

 बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स रिजल्ट 2022

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट 2022

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट कॉमर्स रिजल्ट 2022

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स वोकेशनल रिजल्ट 2022

BSEB Class 10 Result 2022 Date: केंद्रों पर मैट्रिक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी, 17 मार्च तक जांची जाएंगी कॉपियां

कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से शुरू हुआ था, जो 14 फरवरी तक चला था। परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। करीब 13 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पिछले वर्ष (2021) बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट में कुल 78.04 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। आर्ट्स में 77.97 फीसदी, कॉमर्स में 91.48 फीसदी और विज्ञान में 76.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए।



Source link