Advertising
<

बॉलीवुड के वह सितारे जिनके अंडरवर्ल्ड से रहे हैं संबंध ।

623

बॉलीवुड के दीवाने तो भारत में लगभग हम सभी ही है,मगर क्या आप जानते है आप के मनपसंद सितारे अपने निजी जीवन में क्या क्या करते है? पर्दे पर खूबसूरत, लुभावने और सकारात्मक भूमिका निभा कर हीरो बनने वाले यह सितारे अपने निजी जीवन में अंडरवल्ड से संबंधों भी रखते है, आज हम आप को ऐसे कुछ बॉलीवुड सितारों के नाम बताएंगे जिनपर अंडरवल्ड से संबंध रखने के आरोप है, तो आइये जानते है कौन-कौन से आप के मनपसंद सितारे जिनपर इस तरह के आरोप सामने आये है.

सलमान खान
सबसे पहला नाम इस लिस्ट में हम सबके भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान है, हालांकि सलमान खुद इन आरोपों से इंकार करते रहे हैं। मगर उनका नाम अक्सर इन मामलो में सुनने को मिला है |

अनिल कपूर
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का नाम भी अंडरवर्ल्ड से जोड़ा गया, अनिल कपूर का नाम जब से ज्यादा चर्चित हुआ है जब अनिल की एक फोटो दाऊद के साथ दुबई में क्रिकेट देखते हुए मिली थी |

मन्दाकिनी
“राम तेरी गंगा मैली” से चर्चित हुई अभिनेत्री मन्दाकिनी का नाम दाऊद के साथ ना केवल जोड़ा गया बल्कि ये भी कहा गया कि मन्दाकिनी ने अपना नाम और धर्म बदल कर दाऊद से शादी कर ली है। लेकिन जब दाऊद पर शिकंजा कसा और वो अंडरग्राउंड हो गया तो बाद में मन्दाकिनी ने भी किसी और से शादी कर अपना घर बसा लिया |

संजय दत्त
मशहूर अभिनेता संजू बाबा के नाम से मशहूर संजय दत्त के ऊपर भी अंडरवर्ल्ड को लेकर ना केवल आरोप लगे बल्कि 1993 मुंबई बम काण्ड में अदालत ने इनको पांच साल की सजा भी सुनाई। फिलहाल संजय अपनी सजा पूरी कर चुके हैं।

मोनिका बेदी
मोनिका बेदी कई सालों तक कुख्यात अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ लिव इन रहीं | बाद में सलेम-मोनिका को भारत लाया गया | सलेम अभी भी जेल में है।

ममता कुलकर्णी
ममता 90 के दशक की सफलतम अभिनेत्रियों में से एक थीं | ममता के अंडरवर्ल्ड डॉन विक्की गोस्वामी के साथ संबंध थे, जिसे ममता ने स्वीकार किया।

Advertising

सोना
सोना बी ग्रेड की फिल्मों कीं प्रसिद्ध अदाकारा थी | सोना की शक्ल मधुबाल से मिलती थी जिसके चलते सोना को बी ग्रेड फिल्मो की मधुबाला भी कहा जाता था | सोना का नाम चर्चा में आया जब इसने डॉन हाजी मस्तान से शादी की |

नदीम
नादिम (प्रसिद्ध नादिम-श्रवण जोड़ी) का नाम गुलशन कुमार की हत्या में उछला, जिसके बाद वह भाग कर विदेश चला गया |

भारत शाह- नाजिम रिज़वी
1988 में शाहरुख़ को भारत शाह और नाजिम की तरफ से एक फिल्म ऑफर की गयी थी जिसे शाहरुख़ ने करने से मना कर दिया था | बाद में शाहरूख ने छोटा शकील और अबु सलेम की तरफ से फिल्म करने के लिए धमकाए जाने की शिकायत की |

अनीता अयूब
अनीता को दाऊद का करीबी माना जाता रहा है | फिल्म मेकर जावेद सिद्दिकी की जब दाऊद के गुर्गो ने हत्या की तब इन खबरों ने बड़ा जोर पकड़ा की दाऊद जावेद पर अनीता को हिंदी मूवी में लेने के लिए प्रेशर डाल रहा था जिसे जावेद ने मना कर दिया।