मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

बाॉलिवुड एक्टर वरूण धवन और नताशा दिसंबर में कर सकते है शादी

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से एक के बाद एक कई सेलिब्रिटि शादी के बंधन में बंधते नजर आए है. अब इस लिस्ट में जल्द ही एक्टर वरुण धवन का भी नाम शामिल हो सकता है.

बाॉलिवुड एक्टर वरूण धवन और नताशा दिसंबर में कर  सकते है शादी

बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों से एक के बाद एक कई सेलिब्रिटि शादी के बंधन में बंधते नजर आए है. अब इस लिस्ट में जल्द ही एक्टर वरुण धवन का भी नाम शामिल हो सकता है. वो अपनी बचपन की गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से इस साल दिसबंर में शादी कर सकते हैं.

विज्ञापन

बता दें कि पिंकविला की खबर के मुताबिक धवन परिवार इस साल के अंत में एक ग्रैंड वेडिंग प्लान कर रहे है. वहीं कई खबरों की माने तो वरूण और नताशा की शादी की तारीख फाइनल की गई है और शादी में परिवार वाले उनके मित्र ही शामिल होंगे, बाद में वे मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन करेगे.

imgpsh fullsize anim 50

आपको बता दें कि वरुण धवन-नताशा दलाल एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं. इन दोनों को अक्सर कई दफा साथ में स्पॉट किया जाता है. फिल्म इंडस्ट्री की पार्टीज और इवेंट्स में भी दोनों को साथ देखा जाता है. अब फैंस अपने पसंदीदा एक्टर की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फिलहाल वरूण धवन और नताशा दलाल की शादी के चर्चे सुर्खियों पर बने हुए है. वरूण धवन काफी अच्छी एक्टिंग के साथ- साथ असिस्टेंट डायरेक्टर का भी काम करते है . और उनकी पछली फिल्म जो अप्रैल के महीने में रिलीज हुई थी जिसमें आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दीक्षित और संजय दत्त जैसे मशहूर सितारे अहम भूमिका में थे. वहीं ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही थी.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →