नाइजीरिया में मारा गया बोको हराम का खूंखार दरिंदा, इस्‍लामिक स्‍टेट ने की पुष्टि

383
नाइजीरिया में मारा गया बोको हराम का खूंखार दरिंदा, इस्‍लामिक स्‍टेट ने की पुष्टि

नाइजीरिया में मारा गया बोको हराम का खूंखार दरिंदा, इस्‍लामिक स्‍टेट ने की पुष्टि

हाइलाइट्स:

  • पश्चिम अफ्रीकी देशों में आतंक का पर्याय बन चुका बोको हराम का खूंखार दरिंदा अबूबकर शेकाउ मारा गया
  • उसका अपने विरोधी गुट द‍ इस्‍लामिक स्‍टेट वेस्‍ट अफ्रीकन प्रोविंस के साथ लेक चाड में संघर्ष चल रहा था
  • इस्‍लामिक स्‍टेट ने एक ऑडियो रेकॉर्डिंग में रविवार को अबूबकर शेकाउ के मारे जाने की पुष्टि की है

अबूजा
पश्चिम अफ्रीकी देशों में आतंक का पर्याय बन चुका बोको हराम का खूंखार दरिंदा अबूबकर शेकाउ अपने विरोधी गुट द‍ इस्‍लामिक स्‍टेट वेस्‍ट अफ्रीकन प्रोविंस के साथ संघर्ष में मारा गया है। इस्‍लामिक स्‍टेट ने एक ऑडियो रेकॉर्डिंग में रविवार को अबूबकर के मारे जाने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि इस्‍लामिक स्‍टेट के साथ संघर्ष में अबूबकर शेकाउ बुरी तरह से घिर गया था और 18 मई को एक विस्‍फोट करके उसने अपनी जान ले ली।

इस्‍लामिक स्‍टेट वेस्‍ट अफ्रीकन प्रोविंस के नेता अबू मुसाब अल बरनावी ने अपने ऑडियो मेसेज में बोको हराम के कमांडर के मारे जाने की पुष्टि की। उसने कहा, ‘अबूबकर शेकाउ ईश्‍वर ने उसे स्‍वर्ग भेजकर उसके साथ न्‍याय किया।’ नाइजीरिया की एक खुफिया रिपोर्ट और बोको हराम पर रिसर्च करने वाले लोगों ने अबूबकर के मारे जाने की पुष्टि की है। इससे पहले पिछले महीने नाइजीरिया की सेना ने कहा था कि वह शेकाउ के कथित मौत की जांच कर रही है।

इस्‍लामिक स्‍टेट अब लेक चाड में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा

बताया जा रहा है कि लेक चाड इलाके में संघर्ष के दौरान अबूबकर मारा गया और उसके विरोधी गुट ने भी अब इसकी पुष्टि कर दी है। बोको हराम पर शोध करने वाले बुलामा बुकार्ती ने कहा कि इस्‍लामिक स्‍टेट अब लेक चाड में पूरे इलाके पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है जो कभी बोको हराम का गढ़ माना जाता है। इस्‍लामिक स्‍टेट लंबे समय से अबूबकर को हटाना चाहता था।


माना जा रहा है कि अबूबकर की मौत के बाद अब दोनों ही गुटों में हिंसक प्रतिस्‍पर्द्धा खत्‍म हो सकती है। राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि अब बोको हराम के लोग इस्‍लामिक स्‍टेट में शामिल हो जाएंगे और पूर्वोत्‍तर नाइजीरिया में अपनी पकड़ को और ज्‍यादा मजबूत कर लेंगे। अब इस्‍लामिक स्‍टेट सरकार और उसकी सेना पर अपने हमले तेज कर सकता है। पिछले 12 साल में कई बार ऐसी खबरें आई थीं कि बोकोहराम का कमांडर मारा गया है लेकिन इस बार उसके मारे जाने की पुष्टि हो गई।

आतंकियों के खिलाफ कोई गवाही भी देने को तैयार नहीं
बोको हराम पहली बार वर्ष 2014 में चर्चा में आया था। इस वर्ष उसने 270 स्‍कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था। इसके बाद से लेकर अब तक उसने कई बार बच्‍चों का अपहरण किया है। बोको हराम का खौफ नाइजीरिया में इस कदर है कि इसके आतंकियों के खिलाफ कोई गवाही भी देने को तैयार नहीं होता है। इस संगठन की स्थापना ही नाइजीरिया में शरिया कानून को मानने वाली सरकार को स्थापित करने को लेकर किया गया था। इस आतंकी संगठन ने नाइजीरिया में न केवल बड़ी संख्या में लोगो का कत्लेआम किया है, बल्कि सुरक्षाबलों पर भी कई जानलेवा हमले किए हैं। इस क्षेत्र में लोगों का अपहरण, हत्या और सैन्य ठिकानों पर बोको हराम के आतंकियों का हमला अब भी वैसे ही जारी है।

यह भी पढ़ें: एक राजनीतिक पार्टी में कितनी पोस्ट पोजीशन होती है?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link