शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

प्रज्ञा ठाकुर का ये बयान बढ़ा सकता है भाजपा की मुश्किलें

भाजपा जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि वह शौचालय साफ करने के लिए नहीं चुनी गईं हैं।

प्रज्ञा ठाकुर का ये बयान बढ़ा सकता है भाजपा की मुश्किलें

भाजपा जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि वह शौचालय साफ करने के लिए नहीं चुनी गईं हैं। प्रज्ञा के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरने शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

अपने बयानों से अक्सर विवादों में पड़ने वाली भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर संसदीय क्षेत्र के अतंरगर्त आने वाले सीहोर में जनता की समस्याओं से रूबरू हुईं। इस दौरान उन्होंने यह कह दिया ‘’हम नाली साफ करवाने के लिए नहीं बने हैं। हम आपका शौचालय साफ करवाने के लिए बिल्कुल नहीं बनाए गए हैं। जिस काम के लिए के बनाए गए हैं वह हम ईमानदारी से बनाए गए हैं ’’। दरअसल, इलाके के लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर सांसद के पास पहुंचे थे।

साध्वी प्रज्ञा के इस बयान पर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और बीजेपी से कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता शोभा ओझा ने कहा, भाजपा को प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर अपना रूख स्पष्ट करना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उनका बयान यह दर्शाता है कि वह लोगों की परेशानियों को कितना महत्व देती हैं

वहीं, अभी तक सांसद प्रज्ञा के इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से ना तो कोई सफाई आई है और ना ही कोई स्पष्टीकरण आया है।   

ये भी पढ़ें : साध्वी ने उठाया भोपाल जेल मुद्दा, कहा- नहीं है ये सुविधा

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →