नई दिल्ली: ‘रामायण’ सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले मशहूर अभिनेता अरुण गोविल (Arun Govil) गुरुवार शाम बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए. उन्होंने दिल्ली (Delhi) स्थित बीजेपी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) भी वहां मौजूद रहे.
इस दौरान अरुण गोविल ने कहा, ‘हर काम का एक समय निर्धारित होता है. मुझे आज से पहले राजनीति समझ नहीं आती थी. पहले इसकी परिभाषा कुछ और होती थी. लेकिन जब से पीएम मोदी (Narendra Modi) का नेतृत्व मिला है, तब से परिभाषा बदली है. अब मैं देश के लिए योगदान देना चाहता हूं. इसके लिए हमें एक मंच की जरूरत होती है. बीजेपी आज इसके लिए सबसे अच्छा मंच है. मैंने देखा कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को जय श्रीराम के नाम से एलर्जी हुई. जय श्रीराम सिर्फ एक नारा नहीं है. ये उद्घोष है हमारा जीवन संस्कार है.
LIVE TV

