Birthday: यूं डूब गया था हनी सिंह का चमकता सितारा, बाइपोलर डिसऑर्डर से घरेलू हिंसा तक, जानिए सबकुछ

138
Birthday: यूं डूब गया था हनी सिंह का चमकता सितारा, बाइपोलर डिसऑर्डर से घरेलू हिंसा तक, जानिए सबकुछ


Birthday: यूं डूब गया था हनी सिंह का चमकता सितारा, बाइपोलर डिसऑर्डर से घरेलू हिंसा तक, जानिए सबकुछ

पंजाब के होशियारपुर में 15 मार्च 1983 को जन्में हिरदेश सिंह अब सबके Yo Yo Honey Singh बन चुके हैं। लेकिन हिरदेश से हनी सिंह बनने का सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने पॉप गानों पर लोगों को थिरकने पर मजबूर तो कर दिया, लेकिन विवादों से भी उनका नाम खूब जुड़ा। सफलता के शिखर पर पहुंचकर वो ऐसे गिरे कि बायपोलर डिसऑर्डर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो गए। लेकिन कहते हैं ना, ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती…’ हनी सिंह ने भी कभी हार नहीं मानी और फिर से खुद को खड़ा किया। हर मुश्किलों को पारकर फैंस के लिए एक मिसाल भी पेश की।

हनी सिंह म्यूजिक प्रोड्यूसर, कंपोजर, रैपर, पॉप सिंगर, लिरिसिस्ट और ऐक्टर भी हैं। उन्होंने 2003 में सेशन और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर भांगड़ा और हिप हॉप म्यूजिक कंपोजर बन गए। जब उन्होंने खुद गाने बनाए और गाए तो संगीत की दुनिया में एक नई लहर लेकर आए।

इस गाने से चमकी किस्मत

हनी सिंह का जन्म भले ही पंजाब में हुआ, लेकिन उनकी फैमिली दिल्ली में शिफ्ट हो गई थी। इसलिए उनकी पढ़ाई-लिखाई भी राजधानी में ही हुई। उनकी एक बहन भी है। हनी सिंह विदेश चले गए और फिर म्यूजिक में डिग्री हासिल की। उन्होंने शुरुआत में पंजाबी ऐल्बम रिलीज किया। कई कॉलेज के फेस्टिवल में परफॉर्म किया, लेकिन उनकी किस्मत तब चमक गई, जब 2011 में ‘लक 28 कुड़ी दा’ पूरे देश में छा गया।

बॉलिवुड के सबसे महंगे सिंगर
बताया जाता है कि इसके एक साल बाद यानी 2012 में हनी सिंह को ‘मुझे नीट पिला दे सजना’ के लिए 70 लाख रुपये मिले थे और वो बॉलिवुड के इतिहास में सबसे महंगे सिंगर बन गए थे। उनका ‘मनाली ट्रांस’, ‘लुंगी डांस’, ‘ब्राउन रैंग’, ‘सनी सनी’, ‘पार्टी ऑल नाइट’ और ‘डोप शोप’ जैसे सुपरहिट गाने बनाए।

विवादों में रहा नाम
हनी सिंह की लाइफ में सबकुछ ठीक तो चल रहा था, लेकिन विवादों से भी उनका नाम जुड़ता जा रहा था। उनके गानों के बोल पर खूब आपत्ति जताई गई। रैपर बादशाह संग भी उनका झगड़ा किसी से छिपा नहीं है। बताया जाता है कि वो शाहरुख खान से भी पंगा ले चुके हैं और एक इवेंट में उनकी काफी अनबन हो हो गई थी।

घरेलू हिंसा का आरोप


हनी सिंह के फैंस को एक और झटका तब लगा, जब उनकी वाइफ शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। हैरानी की बात ये है कि हनी और शालिनी ने 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में ब्याह रचाया था।

बाइपोलर डिसऑर्डर
सफलता के शिखर पर पहुंचने वाले हनी सिंह अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए थे। ये साल 2014 की बात है। उनके गाने आने बंद हो गए थे। फैंस को तब झटका लगा था, जब उन्हें खुद हनी सिंह ने बताया था कि वो बाइपोलर डिसऑर्डर के शिकार हो गए थे। ये एक गंभीर मानसिक बीमारी है। उन्होंने बताया कि वो बहुत शराब पीने लगे थे। उन्हें नींद कम आती थी। यकीनन ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल समय रहा।

बढ़ा वजन, लेकिन अब हैं फिट
हनी सिंह ने लंबे समय बाद एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी की। उनके कई गाने रिलीज हुए, लेकिन उनके बढ़े वजन ने सभी को शॉक्ड कर दिया। वो पहले वाले हनी सिंह नहीं लगे, लेकिन उन्होंने फिर हार नहीं मानी। अब वो पहले से काफी फिट हुए। उन्होंने वर्कआउट कर अपना वजन कम किया और एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं।

honey singh birthday





Source link