Bihar Weather AQI 24 November Banka coldest place air quality index pollution rise in Patna Begusarai Bhagalpur Muzaffarpur – Bihar Weather AQI: बिहार में तेजी से बढ़ रही ठंड; बांका सबसे ठंडा, पटना-बेगूसराय समेत 11 शहरों की हवा खराब, बिहार न्यूज h3>
ऐप पर पढ़ें
Bihar Weather AQI: छठ पूजा के बाद बिहार में ठंड का असर बढ़ने लगा है। राजधानी पटना समेत 19 शहरों के न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आई है। बीते 24 घंटे के भीतर 11.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ बांका बिहार में सबसे ठंडा रहा। वहीं, पटना के न्यूनतम तापमान में भी 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बिहार में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्थिति में बना हुआ है। पटना-बेगूसराय में एक्यूआई 400 के पार है। 11 शहरों की हवा खराब स्थिति में है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी भागों के न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ठंड में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसमविदों के मुताबिक तापमान में क्रमिक गिरावट होने के साथ ठंड में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। पछुआ के प्रवाह से सुबह और शाम ठंड का असर बना रहेगा।
पटना और आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध छा रही है। कोहरे से विजिबिलिटी कम है। ऐसे में सड़क के साथ ही रेल और विमान सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। गुरुवार को पटना आने वाली तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया था। मौसमविदों के अनुसार पुरवा का प्रभाव बनने पर कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के भी आसार हैं।
इन शहरों का लुढ़का रात का पारा
पटना में 2.2 डिग्री सेल्सियस, गया में 0.8 डिग्री, भागलपुर में 0.7 डिग्री, औरंगाबाद में 0.4 डिग्री, गोपालगंज में 2.6 डिग्री, डेहरी में 0.5 डिग्री, छपरा में 3.2 डिग्री, बेगूसराय में 1.6 डिग्री, खगड़िया में 0.4 डिग्री, बांका में 2.7 डिग्री, जमुई में 2.2 डिग्री, वैशाली में 1.0 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
बिहार में वायु गुणवत्ता की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। राजधानी पटना में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है, यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 450 के करीब है। बेगूसराय में भी एक्यूआई 400 से ऊपर है, जो कि बहुत खराब स्थिति में है। वहीं, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत अन्य शहरों में भी हवा खराब है।
बिहार के प्रमुख शहरों में शुक्रवार 24 नवंबर को सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)-
शहर एक्यूआई स्थिति
अररिया 265 अच्छा नहीं
आरा 386 खराब
बेगूसराय 429 बहुत खराब
बेतिया 330 खराब
भागलपुर 328 खराब
छपरा 354 खराब
गया 336 खराब
हाजीपुर 264 अच्छा नहीं
कटिहार 344 खराब
पटना 448 बहुत खराब
मुजफ्फरपुर 312 खराब
पूर्णिया 287 अच्छा नहीं
सहरसा 346 खराब
सीवान 371 खराब
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News