Advertising
<

Bihar Weather: साल के आखिरी दिन पांच डिग्री तक पहुंचा पारा, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

0
Bihar Weather: साल के आखिरी दिन पांच डिग्री तक पहुंचा पारा, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: साल के आखिरी दिन पांच डिग्री तक पहुंचा पारा, 25 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट; जानिए मौसम का हाल

बिहार में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। साल के आखिरी दिन कई जिलों में घना कोहरा है। लोग अपने घर में ही कैद हैं।

राज्य का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री (गया) तक पहुंच गया है। पटना में कई दिनों बाद आज सुबह धूप निकली लेकिन फिर भी न्यूनतम तापमान आज सुबह नौ डिग्री दर्ज किया गया है। एक जनवरी तक बिहार के 25 जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) का ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 33 जिलों में घना कुहासा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार के पांच जिलों का तापमान सात डिग्री से भी कम दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 31 जनवरी की सुबह गया का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भागलपुर (सबौर) का 5.6 डिग्री सेल्सियस, नालंदा (राजगीर) का 5.8 डिग्री सेल्सियस, सारण (छपरा) का 6.3 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यह इस सीजन का सबसे कम तापमान है। यानी इस सीजन में पहली बार इतनी ठंड पड़ी है। 

Advertising

इन जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार में शीत दिवस का ऑरेंज अलर्ट एक जनवरी तक जारी किया गया है। वहीं खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई को छोड़कर पूरे बिहार में घना कुहासा का अलर्ट जारी किया गया है। 

मौसम विभाग ने कहा- सर्तक और सावधान रहें

मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि 31 दिसंबर को बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, गया,  पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, भोजपुर, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और किशनगंज जिलों के कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोहरे को देखते हुए सतर्क और सावधान रहें। खासकर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर इसका असर पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन धीमी गति से चलाने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

जानिए, तीन जनवरी तक कैसा रहेगा बिहार का मौसम

अगले 7 दिनों तक राज्य का मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 31 दिसंबर को राज्य के उत्तरी तथा दक्षिण-पश्चिम जिलों के कुछ स्थानों पर भीषण शीत दिवस और उत्तर, दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भागों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। एक जनवरी को उत्तरी जिलों में शीत दिवस तथा अधिकांश जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा रहने की आशंका है। दो जनवरी को उत्तर-पश्चिम एवं उत्तर-पूर्व जिलों में शीत दिवस, जबकि तीन जनवरी तक उत्तर-पश्चिम एवं पूर्वी भागों में शीत दिवस जैसी स्थिति तथा उत्तरी व पूर्वी जिलों में घने कोहरे के आसार हैं। अगले चार से पांच दिनों तक कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News