Bihar Weather: मक्रर संक्रांति की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

3
Bihar Weather: मक्रर संक्रांति की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: मक्रर संक्रांति की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


पटना और मुजफ्फरपुर में घना कोहरा छाया रहा।
– फोटो : NEWS4SOCIAL

विस्तार


मकर संक्राति की सुबह पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। दृश्यता लगभग 50 मीटर थी। एक दिन पहले ही मौसम विज्ञान केंद्र ने सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, छपरा, सीवान में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की मानें तो 14 और 15 जनवरी को बिहार के कई हिस्सों में धूप निकलेगी। वहीं पश्चिमी, उत्तर-मध्य बिहार में घना कोहरा और अन्य जिलों में सामान्य या मध्यम श्रेणी का कोहरा छाया रहेगा।  

Trending Videos

बांका और रोहतास में सबसे ज्यादा ठंड

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मंगलवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ भारत के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इस कारण 16 जनवरी से एक बार फिर ठंड में बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा ठंड बांका में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद रोहतास का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री, पश्चिमीचंपारण का 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमुई और मोतिहारी का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, अरवल का 10.1 डिग्री, किशनगंज का 10.3 डिग्री, सीवान का 10.6 डिग्री और पटना का 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

कोहर का असर इन ट्रेन पर भी

वहीं मंगलवार सुबह कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखा। नई दिल्ली इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस ट्रेन करीब साढ़े तीन घंटा लेट हो चुकी है। वहीं नई दिल्ली राजेंद्र नगर संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन भी लेट है। इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे और  दानापुर-साहेबगंज इंटरसिटी ट्रेन चार घंटे लेट चल रही। 

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News