Bihar Weather: दक्षिण बिहार में आंधी के साथ तेज बारिश, ओले भी गिरे; वज्रपात से 5 लोगों की मौत h3>
ऐप पर पढ़ें
Bihar Weather Today: बिहार के दक्षिणी हिस्से में शनिवार को मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गया, रोहतास, नवादा, जहानाबाद, अरवल समेत अन्य जिलों में शनिवार दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। राजपुर और चेनारी में भारी बारिश तो सासाराम में भी बूंदाबांदी हुई। गया, रोहतास एवं जहानाबाद में वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गई। नवादा में एक घंटे चली आंधी से कई पेड़ गिरे और टीनशेड उड़ गए। यहां बूंदाबांदी के साथ ओले भी गिरे।
बीते दो-तीन दिनों से राज्यभर में चक्रवाती परिसंचरण बनने से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। हालांकि, दक्षिणी हिस्से में अब तक बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को दक्षिण बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया। गया, रोहतास, औरंगाबाद समेत आसपास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
गया शहर में दोपहर बाद आंधी के साथ हुई बारिश से लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिली। मगर कई जगहों पर पेड़ गिरने और टीन शेड उड़ने का भी खतरा बन गया। रोहतास जिले के कई प्रखंडों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश देखी गई। इससे सड़कें एवं खेत-खलिहान भीग गए।
बिहार में खराब मौसम के बीच आसमान से बरपा कहर, ठनका गिरने से पांच लोगों की मौत
नवादा में हुई ओलावृष्टि, कई इलाकों की बिजली कटी
जिले में एक घंटे की तेज आंधी-पानी के साथ ओलावृष्टि भी हुई। कई जगहों पर 50 से 100 ग्राम वजनी ओले गिरे। आंधी से मकानों के टीन शेड उड़ गए, पेड़ और खंभे भी टूट गए। आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण कई इलाकों की बिजली कट गई और जलजमाव भी हुआ। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वज्रपात से पांच लोगों की मौत
रोहतास जिले के बिक्रमगंज में शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य झुलस गए। गया के फतेहपुर में वज्रपात से एक पशुपालक और 10 बकरियों की जान चली गई। नवादा जिले के नारदीगंज में भी ठनका की चपेट में आने से एक बच्चे ने दम तोड़ दिया।
मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में रविवार से चक्रवाती परिसंचरण का असर कम होगा। इसके बाद बारिश एवं आंधी का दौर थम जाएगा। इसके बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। रविवार को उत्तर बिहार के जिलों में आंधी, बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में भी मौसम सुहाना बना रहने की संभावना है।
बारिश से आम की फसल को फायदा तो नुकसान भी
बारिश होने से आम और जामुन की फसलों को लाभ होगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय बारिश होने से आम की फसल को काफी लाभ होता है। फल बड़े होते हैं। आम के पेड़ों को नमी मिलने से फल गिरने की संख्या में कमी आती है। हालांकि, बारिश के साथ आंधी चलने से फसलों को नुकसान हुआ है। कई जगहों पर आम के पेड़ों से फल गिर गए।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News