Bihar Weather: उमस भरी गर्मी से बिहार के लोगों को मिलेगी राहत, 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

5
Bihar Weather: उमस भरी गर्मी से बिहार के लोगों को मिलेगी राहत, 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

Bihar Weather: उमस भरी गर्मी से बिहार के लोगों को मिलेगी राहत, 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

ऐप पर पढ़ें

Bihar Weather Update: मॉनसून सीजन में उमस भरी गर्मी से परेशान बिहार के लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। राज्य में सोमवार और मंगलवार को बारिश के आसार हैं। राजधानी सहित 26 जिलों में गरज एवं चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, बिहार वासियों को मॉनसून की झमाझम बारिश के लिए अभी इंतजार करना होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी मॉनसून की ट्रफ लाइन बिहार या उसके आसपास के राज्यों में मौजूद नहीं है। ट्रफ लाइन आने के बाद ही प्रदेश में तेज बारिश होने की उम्मीद है। बिहार में अब तक मॉनसून की बारिश 405.7 मिलीमीटर होनी चाहिए, लेकिन 302.5 मिलीमीटर ही हुई है। यह सामान्य से 25 प्रतिशत कम है।

पटना सहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों में रविवार को बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इससे लोगों को आंशिक तौर पर गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को पटना सहित 25 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई, वहीं 10 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 37.4 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज रहा। 

पटना में बदला मौसम, शाम में हुई हल्की बारिश 

राजधानी पटना में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई। इस दौरान राजा बाजार और सगुना मोड़ इलाके बौछार देखने को मिली। वहीं कंकड़बाग और राजेंद्र नगर के क्षेत्रों में रिमझिम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार पटना में 2.4 मिलीमीटर पानी गिरा। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिली। हालांकि रविवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था। वहीं बीच-बीच में बादल छाए रहने के कारण सूरज की तल्खी से राहत तो मिल रही थी, लेकिन वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने के कारण बेचैन करने वाली गर्मी का एहसास हो रहा था। पटना का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बिहार के 12 पुल खतरनाक, जांच में चौंकाने वाली रिपोर्ट, डिप्टी सीएम ने दिया यह निर्देश

लोगों को 45 डिग्री तापमान का हो रहा एहसास

राजधानी सहित बिहार का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के नीचे है। लेकिन वायुमंडल में आद्रता की मात्रा 60 से 70 प्रतिशत तक होने के कारण लोगों को 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक के तापमान का एहसास हो रहा है। जो लोगों को असहज कर रहा है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News