Bihar Top News Today 27 November 2023 Nitish Kumar DMCH Lalu Yadav RJD JDU BJP Politics Weather AQI Murder crime – Bihar Top News: बिहार में 75% आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती,पीके की जन सुराज से जुड़ीं अक्षरा सिंह, बिहार न्यूज

9
Bihar Top News Today 27 November 2023 Nitish Kumar DMCH Lalu Yadav RJD JDU BJP Politics Weather AQI Murder crime – Bihar Top News: बिहार में 75% आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती,पीके की जन सुराज से जुड़ीं अक्षरा सिंह, बिहार न्यूज

Bihar Top News Today 27 November 2023 Nitish Kumar DMCH Lalu Yadav RJD JDU BJP Politics Weather AQI Murder crime – Bihar Top News: बिहार में 75% आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती,पीके की जन सुराज से जुड़ीं अक्षरा सिंह, बिहार न्यूज

Bihar Top News: बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बिहार में 75 फीसदी आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिथिला को 2936 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत कई मंत्री, सांसद विधायक और गणमान्य मौजूद थे। समस्तीपुर के उजियारपुर में जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पंजाब से पटना लाई गई करोड़ों की शराब पकड़ी गई है। शराब को तहखाने में छिपाया गया था जिसे न्यू ईयर पर खपाने की तैयारी थी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना पहुंचने लगे हैं। रविवार की रात से दूर-दराज से श्रद्धालुओं राजधानी पहुंचे। पटना और 13 शहरों के न्यूनतम तापमान में रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसमविदों का कहना है कि पछुआ हवा के प्रभाव के कारण बीते हफ्ते तापमान में कमी आई थी। 27 नवंबर 2023 की बिहार की बड़ी खबरें पढ़िए।

शानदार रहा है ‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ का एक साल का सफरः मंत्री

जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा है कि ‘गंगाजल आपूर्ति योजना’ का एक साल का सफर शानदार रहा है । सोमवार को ट्वीट कर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा 27 नवंबर 2022 को राजगीर में, जबकि 28 नवंबर 2022 को गया में  इसका उद्घाटन हुआ था। योजना के तहत राजगीर, गया और बोधगया के शहरी क्षेत्र में हर घर में प्रतिदिन  गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। इस वर्ष राजगीर मलमास मेला में करीब दो करोड़ लोग पहुंचे  और गयाजी धाम में पितृपक्ष मेला महासंगम में  15 लाख से अधिक  श्रद्धालु आये। उन सभी को गंगाजल उपलब्ध कराया गया।

बिहार में 75 फीसदी आरक्षण को पटना हाईकोर्ट में चुनौती, महागठबंधन की मुहिम को बड़ा झटका!

बिहार में आरक्षण का दायरा बढ़ाने के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने बिहार में 75 फीसदी आरक्षण को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। और बताया कि आरक्षण में जो नियम है वो तर्कसंगत नहीं है। 50 से आरक्षण 75 फीसदी आरक्षण लागू करना वाजिफ नहीं है। और इसकी समीक्षा होनी चाहिए। इस मामले में  लिस्टिंग करने से पहले महाधिवक्ता कार्यालय को याचिका की प्रति भेज गई है। पूरी खबर पढ़ें।

हल्ला करने पर चोरों ने चाय दुकानदार को मारी गोली 

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना के दामोदरपुर के पास फोरलेन पर सोमवार रात करीब दो बजे अपराधियों ने चाय दुकानदार जीतेन्द्र कुमार (25) को गोली मार दी। आंख के पास गोली लगी है। नाजुक हालत में उसे निजी अस्पताल से पटना रेफर किया गया है। जीतेन्द्र करजा थाना के बड़कागांव का निवासी है। बताया है कि रात चोरों का गिरोह ट्रक चालक को बंधक बनाकर बैट्री चोरी कर रहा था।  इसी दौरान आवाज मिलने पर जीतेन्द्र जग गया। उसने अपराधियों को मना किया और शोर मचा दिया। अपराधियों ने जीतेन्द्र पर गोली चला दी। आंख के उपर माथे में उसे गोली लगी है। गंभीर स्थिति में उसे बैरिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से सुबह सात बजे उसे पटना रेफर कर दिया गया। डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना के संबंध में कांटी पुलिस छानबीन कर रही है।

किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 

मुजफ्फरपुर  सदर थाना के एक गांव में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक पुलिस ने सोमवार दोपहर कोर्ट में पेश किया है। किशोरी की मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराई गई है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि की गई है। पुलिस ने 164 के तहत न्यायिक मैजिस्ट्रेट के हमक्ष बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया है।

JDU में टूट बयान पर बरसे ललन सिंह, कहा- नित्यानंद राय हवा हवाई नेता, उपेंद्र कुशवाहा को भी लपेटा

नीतीश कुमार की पार्टी  जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा नेता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर  बड़ा हमला किया है। उन्होंने जेडीयू में टूट के दावे वाले बयान को लेकर बीजेपी नेता पर पलटवार किया है। ललन सिंह ने नित्यानंद राय को हवा-हवाई नेता बताया है। कहा है कि कुछ बोलते रहते हैं ताकि मीडिया में चर्चा में रहें। अब पूरी खबर पढ़ें।

जान से महंगी जमीन! बिहार के इस शहर में चाचा ने भतीजा को मार डाला, पुलिस के सामने सीने में दाग दी गोली

बिहार के समस्तीपुर में  उजियारपुर थाना अंतर्गत बैकुंठपुर ब्रहंडा पंचायत के पचपैका गांव में जमीन विवाद को लेकर सौतेले चाचा ने गोली मार भतीजे की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर उजियारपुर के अलावा दलसिंहसराय थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बाद में डीएसपी नजीब अनवर व सर्किल इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेश भी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के साथ विवाद की जानकारी ली। जांच में पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोखा बरामद किया। पूरी खबर पढ़ें।

लोकसभा चुनाव लड़ेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह? पीके की पार्टी जनसुराज का थामेंगी दामन 

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह बिहार की राजनीति में कदम रखने जा रही है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का दामन थाम सकती है। बताया जा रहा है कि आज वो पार्टी की सदस्यता लेंगी। इससे पहले उन्होने प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी। जिसके बाद पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में वो पार्टी की प्रत्याशी हो सकती है। और उन्हे सांसदी का टिकट मिल सकता है।अब पूरी खबर पढ़िए

गंगा स्नान के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत                                                                   

वैशाली जिले में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में स्नान करने के दौरान डूबने से दो युवकों की मौत। जिसके बाद घाट पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की लेट-लतीफी पर यात्रियों का हंगामा

पटना एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी को लेकर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। आज सुबह आने वाली चारों फ्लाइट्स लेट हो चुकी हैं। ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है। जिनकी कनेक्टिंग फ्लाइट है। उड़ानों की देरी को लेकर आए दिन यात्रियों का हंगामा हो रहा है। आपको बता दें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम के अधूरे काम और कम दृश्यता की वजह से पटना में विमानों की लेटलतीफी जारी है। यहां आने और उड़ान भरने वाले विमान रविवार को सवा चार घंटे की अधिकतम देरी से आए-गए। रविवार को 12 जोड़ी विमानों की लेटलतीफी ने दो हजार से अधिक यात्रियों को प्रभावित किया। कई यात्रियों ने बताया कि उनका जरूरी काम विमानों की लेटलतीफी से छूट गया और अधिकतर समय हवाई परिसर में ही बीत गए।

यूपी के मुख्यमंत्री सिर्फ घंटी बजवा रहे, नौकरी के लिए लोग बिहार आ रहे; तेजस्वी का बीजेपी पर हमला

दरभंगा के कर्पूरी मैदान में नोनिया समाज महासम्मेलन को संबोधित करने के दौरान डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री बाबा हैं, जो सिर्फ घंटी बजवा रहे हैं। और वहां के युवाओं को नौकरी के लिए बिहार आना पड़ रहा है। तेजस्वी ने कहा भाजपा सबसे बड़ी झूठी पार्टी है। सिर्फ लड़ाई, दंगा, फसाद कराती है। पूरी खबर पढ़ें। 

भीड़ की पिटाई से घायल मजदूर की मौत से आक्रोशितों ने एनएच-28 किया जाम

बिहार के मुजफ्फरपुर में तीन दिनों पहले भीड़ की पिटाई से घायल मजदूर की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने सोमवार को सकरा में पिपरी के पास एनएच-28 को जाम कर दिया। पिपरी में दो घंटे तक सड़क पर शव रखकर और बांस बल्ला से रोड घेरकर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। मृतक के परिवार को मुआवजा और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की गई।

नीतीश कुमार DMCH में 2936 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दरभंगा स्थित डीएमसीएच परिसर में 2742 करोड़ की लागत से बनने वाले विभिन्न भवनों का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावे 194 करोड़ की लागत से बने 400 बेड वाले सर्जिकल ब्लॉक सहित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। डिप्टी सीएम सर स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री, विधायक, सांसद समेत बड़ी संख्या में  गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

जमीन विवाद में झड़प, गोली मार युवक की हत्या

समस्तीपुर के उजियारपुर थाना के सीमावर्ती मोख्तियारपुर मनिका गांव में जमीनी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गयी। युवक को गोली मारकर बदमाशों ने मौत के घाट उतार दिया।  घटना में उजियारपुर के पचपैका के अनिल महतो व मनिका के धनेश्वर महतो में झड़प हुई जिसमें  धनेश्वर महतो का पुत्र सोनू कुमार मारा गया। घटना को लेकर सनसनी फैल गयी है। बताया गया है कि सोनु को पुलिस के सामने गोली मारी गयी। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।

कार्तिक पूर्णिमा: पटना के घाटों पर मेला जैसा नजारा, लाखों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना पहुंचने लगे हैं। रविवार की रात से दूर-दराज से श्रद्धालुओं राजधानी पहुंचे। कई सार्वजनिक स्थलों पर लोग ठहरे हुए हैं। गंगा स्नान करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 65 घाटों पर व्यवस्था की गई है। इनमें दीघा क्षेत्र के जेपी सेतु घाट, गेट नंबर 88 से गेट नंबर 92, बिंद टोली घाट, पाटीपुल घाट, राजापुर पुल घाट, कलेक्ट्रेट घाट, महेंद्रू घाट शामिल है। 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें।

पकरीबरावां में युवक को गोली मारी,रेफर

अपराधियों ने पकरीबरावां में एक युवक को गोली मार दी। घटना रविवार की रात भगवानपुर गांव में घटी। युवक को परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक केंद्र पकरीबरावां में भर्ती कराया गया। जहां से आरंभिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान भगवानपुर गांव के रंजीत मल्लिक की बेटे नीतीश कुमार (18)  के रूप में कई गयी है। पकरीबरावां थानाध्यक्ष रविभूषण ने घटना की पुष्टि की है। थानाध्यक्ष ने कहा घटना का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब से पटना लाई गई करोड़ों की शराब, तहखाने में छिपाई, न्यू ईयर पर खपाने की थी तैयारी

राजधानी पटना के दीघा इलाके से पुलिस ने पंजाब से लाई गई गई शराब की एक हजार कार्टन बरामद की है। कार्टन में करीब साढ़े आठ हजार लीटर अंग्रेजी शराब थी। वहीं, शराब से लदा एक ट्रक और छह पिकअप वैन भी जब्त की गई है। तस्करों ने शराब छुपाने के लिए गोदाम में तहखाने बना रखे थे। क्रिसमस और नव वर्ष के मद्देनजर शराब की खेप पटना मंगाई गई थी। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार में रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप, WHO की टीम करेगी पड़ताल, 30 दिन में 377 लोग बने शिकार

गया जिले का मानपुर ब्लॉक का पटवा टोली इलाका इन दिनों एक रहस्यमयी बीमारी का प्रकोप झेल रहा है। जहां एक महीने के भीतर 377 लोग बीमार पड़ चुके हैं। अब डब्ल्यूएचओ (WHO) की टीम इस बीमारी की पड़ताल करेगी। गया के सिविल सर्जन डॉ. रंजन कुमार सिंह ने जानकारी देत हुए बताया कि बीमारी के लक्षण चिकनगुनिया से मिलते-जुलते हैं। बुखार, चकत्ते और जोड़ों के दर्द के साथ मौतें हो रही हैं। पूरी खबर पढ़ें।

मेवात का शातिर गैंग… बिहार के एटीएम से उड़ा रहा कैश, 7 मिनट में खाली कर देते ATM

हरियाणा के मेवात का गैंग बिहार के अलग-अलग शहरों में घूमकर गैस कटर से एटीएम काटकर कैश उड़ा रहा है। गिरोह अब तक एक दर्जन से अधिक एटीएम काटकर करोड़ों रुपये चोरी चुका है। मुजफ्फरपुर के अहियापुर व सदर, मोतिहारी, मधुबनी, औरंगाबाद व अन्य जिलों में इसी गिरोह ने घटना को अंजाम दिया है। मुजफ्फरपुर में आठ दिन के अंतराल पर दो एटीएम काटकर 54 लाख चोरी की घटना हुई है। पूरी खबर पढ़ें।

BPSC शिक्षक भर्ती से निजी स्कूलों में कई विषयों के पद खाली, सीबीएसई स्कूलों को नहीं मिल रहे परीक्षक

BPSC Teacher Recruitment: सीबीएसई स्कूलों में विषयवार परीक्षक नहीं मिल रहे हैं। ओएसआईएस (ऑनलाइन एफलिएटेड स्कूल इनफॉर्मेशन सिस्टम) पर 2024 की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षकों के मांगे गए रिकॉर्ड से यह सामने आया है। बीपीएससीसी शिक्षक नियुक्ति के तहत मुजफ्फरपुर जिले में सीबीएसई एफलिएटेड स्कूलों को छोड़कर लगभग 500 से अधिक शिक्षक चले गए हैं। जिले में निजी स्कूलों से 1500 से अधिक शिक्षक चले गए हैं। पूरी खबर पढ़ें।

Bihar Weather AQI Today: बढ़ने लगी ठंड… 13 जिलों का पारा लुढ़का; पटना सबसे प्रदूषित शहर, 400 पार एक्यूआई

पटना और 13 शहरों के न्यूनतम तापमान में रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसमविदों का कहना है कि पछुआ हवा के प्रभाव के कारण बीते हफ्ते तापमान में कमी आई थी। अब इसका प्रभाव कम गया है। अंडमान सागर की ओर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का ट्रेंड बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 29 नवंबर तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी के आसार हैं। वहीं इसके बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें।

 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News