Bihar Top News Today 23 November 2023 Nitish Kumar Rajgir Lalu Yadav Delhi NIA Raid Patna Airport Reservation – Bihar Top News: पटना आ रहे तीन विमान डायवर्ट, नीतीश राजगीर में, कैमूर और गया में एनआईए का छापा, बिहार न्यूज

22
Bihar Top News Today 23 November 2023 Nitish Kumar Rajgir Lalu Yadav Delhi NIA Raid Patna Airport Reservation – Bihar Top News: पटना आ रहे तीन विमान डायवर्ट, नीतीश राजगीर में, कैमूर और गया में एनआईए का छापा, बिहार न्यूज

Bihar Top News Today 23 November 2023 Nitish Kumar Rajgir Lalu Yadav Delhi NIA Raid Patna Airport Reservation – Bihar Top News: पटना आ रहे तीन विमान डायवर्ट, नीतीश राजगीर में, कैमूर और गया में एनआईए का छापा, बिहार न्यूज

ऐप पर पढ़ें

Bihar Top News Today: बिहार की राजधानी पटना में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घट गई है। इस कारण पटना आ रहे तीन विमानों को डायवर्ट किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राजगीर दौरे पर हैं, यहां वे जरासंध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। कैमूर और गया में एनआईए ने कई जगहों पर छापेमारी की है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ले जाया गया है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव दिल्ली दौरे पर हैं, यहां वे सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बेगूसराय में हो रहे सिमरिया कुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान आज है, बड़ी संख्या में साधु संतों और श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गुरुवार 23 नवंबर 2023 को बिहार की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

पटना में कोहरे से विजिबिलिटी कम, तीन विमान डायवर्ट

पटना में कोहरे से दृश्यता कम हो गई है। पटना आ रहे तीन विमानों को डायवर्ट कर दिया गया है। पटना से दिल्ली की पहली फ्लाइट को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया है। पटना एयरपोर्ट विमानों का इंतजार कर रहे यात्रियों में रोष है। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में हंगामा कर दिया है। 

सीएम नीतीश राजगीर दौरे पर, जरासंध महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपने गृह जिले नालंदा के राजगीर दौरे पर रहने वाले हैं। यहां वे जरासंध महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव मगध सम्राट जरासंध की जयंती पर आयोजित किया जा रहा है। 

कैमूर और गया में एनआईए का छापा, कुछ लोगों को हिरासत में लिया

एनआईए ने आज अलसुबह कैमूर और गया जिले में विभिन्न जगहों पर छापेमारी की है। भभुआ शहर में दो प्रिंटिंग प्रेस पर छापा मारा गया है। अधौरा में भी एक-दो ठिकानों पर रेड हुई है। गया के कोंच में पूर्व जिला परिषद सदस्य राजू जाठ के घर छापा मारा गया है। डेल्ही के धनिया बगीचा मोहल्ले में भी रेड पड़ी है। पूरी खबर पढ़ें।

बीपीएससी से चयनित शिक्षकों को जॉइनिंग में आ रही परेशानी, शिक्षा विभाग से लगाई गुहार

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) से चयनित कई शिक्षकों को जॉइनिंग में परेशानी आ रही है। इनमें अधिकतर अभ्यर्थी दूसरे राज्य के हैं या फिर वे केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी कर रहे हैं। उन्हें 30 नवंबर तक विरमण पत्र के साथ योगदान देना है। मगर उन्हें विरमण पत्र नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बड़ी संख्या में नए शिक्षकों ने बिहार के शिक्षा विभाग से गुहार लगाई है। उन्होने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में आवेदन देकर अतिरिक्त समय की मांग की है। ताकि, वह इस दौरान अपने विभाग से विरमण पत्र प्राप्त कर सकें। पूरी खबर पढ़ें।

तापमान गिरा तो बिहार में बढ़ी ठंड, घने कोहरे की आशंका; पूर्णिया देश में सबसे प्रदूषित

बिहार में तापमान में गिरावट आने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। बीते 24 घंटे के भीतर राजधानी पटना समेत 21 शहरों के पारे में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान किशनगंज राज्यभर में सबसे ठंडा रहा। यहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्यभर में अधिकतर जगहों पर सुबह के समय आंशिक कोहरा छा रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में घने कोहरे की आशंका जताई है। वहीं, बिहार के विभिन्न शहरों में वायु गुणवत्ता खराब स्थिति में है। पूर्णिया देश का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स बैन करने की मांग, गिरिराज का नीतीश को पत्र

उत्तर प्रदेश में हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट्स बैन होने के बाद अब बिहार में भी ऐसी ही मांग उठी है। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने इस संबंध में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने बिहार में हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। गिरिराज ने दावा किया कि हलाल सर्टिफिकेशन और कारोबार के पीछे एक बड़ा षडयंत्र है। पूरी खबर पढ़ें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News