Bihar Top News Today: पंजाब में बिहार के चार लोगों की मौत, हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्काजाम

16
Bihar Top News Today: पंजाब में बिहार के चार लोगों की मौत, हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्काजाम

Bihar Top News Today: पंजाब में बिहार के चार लोगों की मौत, हिट एंड रन कानून के विरोध में चक्काजाम

ऐप पर पढ़ें

Bihar Top News Today 17 January 2023: बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की पंजाब में दम घुटने से मौत हो गई। बिहार के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। बीते 24 घंटे के भीतर अररिया के फारबिसगंज जिले में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। हिट एंड रन कानून का विरोध अब भी जारी है। जहानाबाद में ड्राइवर सड़क पर उतर आए और एनएच 139 को जाम कर दिया। सीबीआई ने हाजीपुर स्थित पूर्व मध्य रेलवे के मुख्यालय में छापेमारी की और डिप्टी सीओएस सुनील गांधी को हिरासत में लिया है। पटना में प्रकाश पर्व पर धूम मची है, दरबार साहिब में राज्यपाल ने भी हाजिरी लगाई। बुधवार 17 जनवरी 2024 को बिहार की बड़ी खबरें यहां पढ़ें-

पटना समेत कई जिले शीतलहर की चपेट में, फारबिसगंज सबसे ठंडा

बिहार के कई जिले शीतलहर की चपेट में हैं। अररिया के फारबिसगंज राज्य में सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान  6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गाय। पटना में भी ठंड से अभी राहत नहीं मिली है। 21जनवरी तक कोल्ड डे का अलर्ट है। राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान दो डिग्री तक चढ़ेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी।

 

पंजाब में बिहार के चार लोगों की मौत, अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार

सुपौल जिले के रहने वाले चार लोगों की पंजाब के पटियाला में दम घुटने से मौत हो गई। चारों एक परिवार के बताए जा रहे हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और बेटे एवं बेटी थे। परिवार के लोग ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे थे।

हिट एंड रन कानून का विरोध जारी, जहानाबाद में हाइवे जाम

जहानाबाद में हिट एंड रन कानून के खिलाफ चालकों ने एनएच 139 और 33 को जाम किया है। इससे दोनों हाइवे पर आवाजाही प्रभावित हुई है। अगानूर के पास एनएच 139 पर चालकों ने आगजनी कर किया विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, काको के नोनही मोड़ के पास भी जाम लगाया गया है। 

पूर्णिया : आज सदर थाना में भर्ती कैंप 

सिक्योरिटी एंड इंटेलीजेंट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा पूर्णिया जिला प्रशासन  के सहयोग से जिले के सभी 28 थानों में सुरक्षा सैनिकों , सुरक्षा पर्यवेक्षकों और सीआईटी की बहाली चल रही है। 17 जनवरी को सदर थाना में कैंप लगेगा। इसके लिए शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड का छाया प्रति लाना होगा। उम्मीदवार कम से कम दसवीं पास होंगे। उम्र 21 से 37 वर्ष तक है। ऊंचाई कम से कम 168 सेंमी और वजन 55 से 90 किलो होना अनिवार्य है। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News