Bihar Top News: सीएम नीतीश नालंदा सरदार पटेल की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, छठ दिवाली पर चलेगी दिल्ली-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस h3>
Bihar Top News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जा रहे हैं। जिले के हिलसा स्थित सरदार पटेल महा विद्यालय में नीतीश कुमार का कार्यक्रम है। सीएम कॉलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन और सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। जेडीयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने नीतीश कुमार को नए बिहार का निर्माता कहते हुए लालू-राबड़ी सरकार पर तंज कसा है। नवादा में सीएसपी संचालक औ बैंक के सफाई कर्मी को ग्राहकों से ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बीपीएससी ने भर्ती परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए 20 शिक्षकों को पांच साल के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया है। 31 अक्टूबर 2024 की बिहार की बड़ी खबरें पढ़िए।
सीएसपी से लूट, भाग रहा एक बदमाश धराया
समस्तीपुर के उजियारपुर थाना के चांदचौर रामनगर स्थित स्टेट बैंक के सीएसपी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूट के बाद भाग रहे बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस पहुंची और पकड़े गए बदमाश को अपने कब्जे में लेने के बाद गिरफ्तार कर थाना लाया। जहां दलसिंहसराय डीएसपी नजीब अनवर उससे पूछताछ कर रहे हैं। गिरफ्तार बदमाश दलसिंहसराय थाने के केवटा का गोपाल चौधरी बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश रमण कुमार के चांदचौर स्थित सीएसपी पर पहुंचने और पिस्तौल के बल काउंटर से रुपये लूट लिया। हालांकि उस समय काउंटर पर अधिक रुपये नहीं थे। संचालक ने बताया कि लुटेरों के हाथ मात्र दस हजार रुपये ही लग सके। लूट के बाद तीनों भागने लगे। दो बदमाश तो बाइक पर सवार हो गए, लेकिन लूट का हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों ने एक बदमाश को घेर कर पकड़ लिया। उसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया।
सुपौल में गुंगी लड़की से गैंगरेप, अकेल देख गांव के तीन लड़कों ने बनाया शिकार; एक गिरफ्तार
बिहार के सुपौल में एक 12 साल की नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। गांव के तीन लड़कों ने उसे हवस का शिकार बनाया। लड़की न बोल सकती है और न सुन सकती है। इसी का फायदा उठाकर तीनों ने बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार हैं। लड़की सदमे में चली गई है। अब पूरी खबर पढ़ें।
उप नगर आयुक्त को हार्ट अटैक, पटना में निधन
पूर्णिया नगर निगम के उप नगर आयुक्त दीनानाथ का निधन हो गया। हार्ट अटैक के कारण सोमवार देर रात उनकी मौत हुई। वह नगर निगम के कामकाज के सिलसिले में पटना गए थे। पटना में ही था उनका पैतृक आवास था। नौ माह बाद वह रिटायर होने वाले थे। उनके निधन पर निगम में शोक है।
जाति-धर्म या लालू-भाजपा से खौफ; प्रशात किशोर ने बताया, बिहार में किस लाइन पर लोग देते हैं वोट
लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें जैसे जैसे करीब आ रही हैं, बिहार का सियासी पारा हाई होता जा रहा है। सभी दलों के नेता अपना प्रचार और विरोधियों का दुष्प्रचार करने में लगे हैं। राजनैतिक बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। इस बीच जनसुराज पदयात्रा के सूत्रधार और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के वोटिंग ट्रेंड पर बड़ी बात कही है। पीके ने लालू भाजपा समेत सभी दलों पर निशाना साधते हुए बिहार की जनता को नसीहत दी है। पूरी खबर पढ़ें।
पशुपति पारस के इस ऐलान से एनडीए में मची खलबली, रामविलास पासवान की विरासत पर चाचा भतीजा में संग्राम
पूर्व केन्द्रीय मंत्री और लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की सियासी जमीन और विरासत को लेकर उनके पुत्र चिराग पासवान और भाई पशुपति कुमार पारस के बीच सियासी संग्राम छिड़ गया है। पशुपति का दावा है कि उन्हें जीवित रहते अपनी परंपरागत सीट हाजीपुर से लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर एक तरह से अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। जबकि पुत्र होने के नाते चिराग पासवान इस विरासत पर अपना नैसर्गिक अधिकार मान रहे हैं। चाचा-भतीजा की खींचतान अब एक-दूसरे को ललकारने में बदल गई है। पूरी खबर पढ़ें।
41 साल के हुए चिराग पासवान, चाहने वालों ने दी बधाई
लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का आज जन्मदिन है। जमुई सांसद की उम्र 41 साल हो गई है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बधाई देने वाले पहुंचे हैं। पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी है। कई नेताओं ने चिराग पासवान को बधाई दी है। इस अवसर पर चिराग पासवान पटना स्थित खगौल के महदेव मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक किया और उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने देश की खुशहाली के लिए मांगलकामना भी की। बीजेपी नेता सह सांसद रामकृपाल यादव ने चिराग को जन्मदिन की बधाई दी है।
गृहजिला नालंदा जा रहे नीतीश कुमार, जानें क्या है कार्यक्रम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जा रहे हैं। जिले के हिलसा स्थित सरदार पटेल महा विद्यालय में नीतीश कुमार का कार्यक्रम है। सीएम कॉलेज के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। परिसर मे लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा लगाई गयी है। मुख्यमंत्री उनका अनावरण करेंगे। 148वीं जयंती पर देश उन्हें नमन कर रहा है। शाम चार बजे सीएम पहुंचें। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।
लालू-राबड़ी राज पर जदयू के इस बड़े नेता ने कसा तंज: कहा- नीतीश ने बनाया नया बिहार, उससे पहले तो…
महागठबंधन सरकार में शामिल जेडीयू अक्सर लालू यादव और राबड़ी देवी के राज की याद दिलाकर आरजेडी को आईना दिखाते रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार के बाद पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता ने पार्टी की स्थापना दिवस के बहाने लालू-राबड़ी राज की आलोचना की है। जदयू सांसद बशिष्ठ नारायण सिंह ने पार्टी की 20 वें स्थापना दिवस पर राज्य और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विकास के कार्य हुए। नीतीश कुमार ने नया बिहार बनाया है। पूरी खबर पढ़ें।
अब मौसम विभाग देगा AQI की एडवांस जानकारी; पटना में काम शुरू, इन जिलों में जल्द मिलेगी सेवा
बिहार में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार ने नया प्लान बनाया है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र बिहार के प्रमुख शहरों में प्रदूषण की स्थिति का पूर्वानुमान भी जारी करेगा। प्रायोगिक तौर पर पटना में दो दिनों से तीन दिन का प्रदूषण पूर्वानुमान जारी हो रहा है। आने वाले दिनों में गया, भागलपुर, मुजफ्फरपर आदि में भी पूर्वानुमान किया जा सकेगा। क्रमिक रूप से इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें।
Bihar Weather: सुबह शाम ठंड, दिन में उमस; दिवाली-छठ में कैसा रहेगा बिहार का मौसम
राजधानी पटना सहित राज्य भर के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है जबकि दिन में तीखी धूप होने से उमस की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच सर्दी की आहट शुरू हो गई है। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा रही है। अब पूरी खबर पढ़ें।
मौसम बिगड़ने से पहले हवाई सेवा बेपटरी, स्पाइस जेट फ्लाइट 7 घंटे लेट; लगातार दूसरे दिन बुरा हाल
अभी कोहरा अपने रंग में आया नहीं है लेकिन विमान सेवाओं का हाल बुरा होने लगा है। पटना एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन स्पाइज जेट के विमान के परिचालन की स्थिति से यात्री परेशान हुए। इस बार हैदराबाद से आने वाली स्पाइस जेट के विमान ने यात्रियों को सात घंटे तक इंतजार करवाया। रविवार को जहां बेंगलुरु की फ्लाइट रद्द हो गई थी । अब पूरी खबर पढ़ें।
छठ दिवाली में बिहार वासियों को मिलेगी वंदे भारत की सेवा, मात्र साढ़े ग्यारह घंटे में दिल्ली से पहुंचाएगी पटना
बिहार,उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों के लोगों के लिए आस्था के महापर्व छठ और दीपावली का बहुत महत्व है। त्योहारी सीजन में परदेशों में काम करने वाले लोग घर जरूर आते हैं। अत्यधिक लोगों की यात्रा के कारण सफर मुश्किल होता है। इसे देखते हुए रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। दिवाली और छठ के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए पहली बार स्पेशल रेलगाड़ी के रूप में वंदेभारत एक्सप्रेस को शामिल किया गया है। अब पूरी खबर पढ़ें।
बीजेपी के विधायक राजू सिंह की बढ़ी मुश्किलें; आरोप तय करने के आदेश, क्या है मामला?
दिल्ली स्थित एक फार्महाउस में नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में महिला की मौत के मामले में बिहार के पूर्व विधायक राजू सिंह और उनकी पत्नी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने इस हर्ष फायरिंग की घटना में बिहार के पूर्व विधायक राजू सिंह, उनकी पत्नी और दो अन्य के खिलाफ आरोप तय करने के आदेश दिए हैं। अब पूरी खबर पढ़ें।
Cyber crime: नवादा में सीएससी संचालक व बैंक का सफाई कर्मी गिरफ्तार, फिंगर प्रिंट क्लोन कर कर रहे थे ठगी
नवादा की साइबर पुलिस ने फिंगर प्रिंट क्लोन कर आधार इनेबल पेमेंट सिस्टम से (एईपीएस) ठगी करने वाले गिरोह के दो अपराधियों को बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों में एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) का संचालक व दूसरा दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक (डीबीजीबी) का सफाई कर्मी शामिल हैं। अब पूरी खबर पढ़ें।
बीपीएससी ने 20 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट में डाला, 5 वर्षों तक नहीं दे सकेंगे कोई भी परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बड़ा निर्णय लिया है। शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में पकड़े गये 20 अभ्यर्थियों को पांच वर्षों तक सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने पर रोक लगा दिया है। परीक्षा के दौरान पकड़े गए अभ्यर्थियों के नामों को काली सूची (ब्लैक लिस्ट) में डाल दिया गया है। आयोग ने इसकी सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही आयोग के सचिव रवि भूषण ने बताया कि इस सूची को दूसरे आयोग को भी भेजने का प्रस्ताव है, ताकि ऐसे अभ्यर्थी को दूसरे परीक्षाओं से वंचित किया जा सके। पूरी खबर पढ़ें।
Bihar Crime: 10 दिन पहले घर से गायब सीएसपी संचालक की हत्या, लाश को बगीचे में दफनाया
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के वार्ड 2 राजपुर से दस दिन पहले घर से गायब सीएसपी संचालक का रविवार की देर शाम आम बगीचे में शव मिला। बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक सीएसपी संचालक संजय कुमार (28) के परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि संजय 20 अक्टूबर की रात अचानक घर से गायब हो गया था। अब पूरी खबर पढ़ें।
पूर्णिया में बाथरूम में घुसकर युवक ने किया कांड, ब्लेड से अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा
एक युवक ने बाथरूम में जाकर अपना गुप्तांग (प्राइवेट पार्ट) काट डाला। घटना सोमवार सुबह करीब आठ बजे की है। युवक पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महेंद्रपुर का रहने वाला है। गुप्तांग को ब्लेड से काटने के बाद वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसके बाद घर के अन्य सदस्य बाथरूम पहुंचे। परिजनों ने युवक को इलाज के लिए तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। अब पूरी खबर पढ़ें।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News