Bihar Top News: मुजफ्फरपुर में सवा दो घंटे रहेंगे अमित शाह, बेतिया में एसएसबी जवान ने गोली मार की आत्महत्या h3>
Bihar Top News Today: दस माह माह में पांचवीं बार बिहार दौरे पर मुजफ्फरपुर आ रहे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सवा दो घंटे तक यहां रहेंगे। पताही हवाई अड्डे पर पांच नवमंबर को वे किसान रैली को संबोधित करेंगे। पश्चिम चंपारण के सिकटा के सेनुवरिया एसएसबी कैम्प में जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत जवान असम का रहने वाला था। बीती रात भूकंप के झटकों से पूरा बिहार हिल गया। समय से पहले जेल के छूटे आनंद मोहन की रिहाई मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अगले साल जनवरी तक टल गई है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चल रही शिक्षक नियुक्ति में जिले में 100 अभ्यर्थियों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र रोक दिया गया है। पटना में पिता ने ही बेटे की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। शनिवार 4 नवंबर 2023 को बिहार की बड़ी खबरें यहां पढ़ें-
रामचरितमानस बनेगा राष्ट्रीय ग्रंथ; चित्रकूट पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य का दावा, सरकार बदल कर पटना में होगी कथा
चित्रकूट तुलसी पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य इन दिनों पश्चिमी चंपारण के रामनगर स्थित अर्जुन विक्रम शाह स्टेडियम में राम कथा कर रहे हैं। शुक्रवार को कथा के दौरान स्वामी जी नाराज दिखे। नीतीश सरकार द्वारा पटना में आगामी दो दिसंबर से प्रस्तावित राम कथा की अनुमति नहीं दी गयी है। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। कहा कि अब इनकी सरकार हटेगी उसके बाद ही पटना गांधी मैदान में कथा कहेंगे। उन्होंने रामचरितमानस को लेकर बड़ा बयान दिया। अब पूरी खबर पढ़ें।
सरपंच के चाचा की गला रेतकर हत्या
जहानाबाद के परसबिगहा थाना क्षेत्र के मालिचक गांव में 60 वर्षीय वृद्ध की अज्ञात अपराधियों ने शुक्रवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव के समीप पईन में शव को फेंका दिया। जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम है। मालूम हो कि मालिचक गांव निवासी बरन साव (60) गांव स्थित डीलर सुरेंद्र सिंह के दलान पर सो रहे थे। इसी क्रम में अपराधियों ने देर रात घटना का अंजाम दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
10 महीने, 5 दौरे; मुजफ्फरपुर में अमित शाह की किसान रैली का क्या है मकसद ? जानें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पांच नवम्बर को मुजफ्फरपुर में रैली को संबोधित करेंगे। पताही हवाई अड्डे पर आयोजित किसान रैली में करीब सवा दो घंटे रहेंगे। अबतक के तय कार्यक्रम के मुताबिक वो हवाई जहाज से दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर से पताही हवाई अड्डे पर पौने एक बजे पहुंचेंगे। तीन बजे वे फिर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा शुक्रवार को पार्टी स्तर पर भी की गई। अब पूरी खबर पढ़ें।
भूकंप के झटकों से फिर हिला पूरा बिहार, लोगों की उड़ी नींद, पटना से लेकर इन जिलों में दिखा असर
पटना समेत पूरे बिहार और देश के कई हिस्सों के साथ-साथ नेपाल में शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजकर 33 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.4 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले पैंक गांव में जमीन से दस किमी नीचे था। लोगों ने दो से तीन झटके महसूस किए। बिहार के सभी जिलों में तेज झटके महसूस किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें।
बेतिया में एसएसबी जवान ने गोली मार की खुदकुशी
पश्चिम चंपारण के सिकटा के सेनुवरिया एसएसबी कैम्प में जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करली। मृत जवान असम के सोनीतपुर जिले के तेजपुर थाने के कमारवस्ती का रहने वाल था। जवान की पहचान स्व. रघुनाथ चौधरी के पुत्र राजकुमार चौधरी के रूप में हुई है। वह एसएसबी 47वीं बटालियन में तैनात था। एसएसबी कैम्प में शुक्रवार देर शाम संतरी डियूटी करते समय जवान ने खुद को गोली मार ली। कंगली थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर एसएसबी को सौंप दिया है।
दारोगा को किडनैपर समझ लोगों ने पीटा, वॉन्टेड को पकड़ने पहुंची थी हरियाणा पुलिस, फिर ऐसे बची जान
राजधानी पटना में सेना बहाली में गड़बड़ी करने के वांटेड को गिरफ्तार करने पटना पहुंची हरियाणा पुलिस टीम के एक प्रशिक्षु दारोगा विशाल को अपहरणकर्ता समझ कर स्थानीय लोगों ने पीट दिया। हालांकि, हरियाणा पुलिस की टीम के बाकी के सदस्य आरोपित को अपने साथ पकड़ कर ले गए। वाकया शुक्रवार की देर शाम एसके पुरी और पाटलिपुत्र थाना के बॉर्डर इलाके उत्तरी आनंदपुरी का है। पूरी खबर पढ़ें।
Bihar Weather AQI Today: जल्द दिखेगा ठंड का असर, नवंबर में ही कई जिलों की हवा खराब, मुजफ्फरपुर का बुरा हाल
Bihar Weather AQI Today: बिहार में आने वाले दिनों में तेजी से ठंड बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर बने विशेष प्रभावों की वजह से राज्यभर में आंशिक बादलों की आवाजाही बनी हुई है। साथ ही अधिकतर जिलों में पुरवा का प्रभाव बना हुआ है। मौसमविदों के अनुसार पछुआ का प्रभाव बनने और बादलों के छंटते ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आयेगी। पूरी खबर पढ़ें।
BPSC TRE : 31982 पदों पर शिक्षक नियुक्ति को लेकर 17 जिलों के रोस्टर में संशोधन
BPSC Shikshak Bharti: 31982 पदों पर शिक्षक नियुक्ति को लेकर 17 जिलों के रोस्टर में संशोधन किया गया है। यह संशोधन कक्षा छह से आठ में नियुक्ति को लेकर सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से किया गया है। इन 17 जिलों के साथ ही सभी जिलों को अंतिम रिक्ति सूची भेजी गई है। कोटिवार और विषयवार संशोधित रोस्टर जारी किया गया है। कक्षा छह से आठ में छह विषयों में नियुक्ति होनी है। पूरी खबर पढ़ें।
BPSC Shikshak Bharti: 100 अभ्यर्थियों का रोका गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र
BPSC TER 2023: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से चल रही शिक्षक नियुक्ति में जिले में 100 अभ्यर्थियों का औपबंधिक नियुक्ति पत्र रोक दिया गया है। काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थियों के कागजातों का सत्यापन कराया जा रहा था, जिसमें अलग-अलग सर्टिफिकेट में गड़बड़ी पकड़ी गई है। जिला शिक्षा कार्यालय से संदेहास्पद प्रमाणपत्र वालों की सूची भेजी गई है। इन अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र रोकते हुए विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है। पूरी खबर पढ़ें।
मां को पीट रहा था बेटा, गुस्साए पिता ने ईंट से कूचकर बेटे को मार डाला, जानें क्या है वजह
राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पिता ने ही बेटे की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। दरअसल नशे के लिये पैसा नहीं देने पर मां की पिटाई कर रहे बेटे जूली कुमार को पिता ने ही मार डाला। घटना परसाबाजार थाना इलाके के कूड़ा नवादा बंग्ला पर इलाके की है। पूरी खबर पढ़ें।
कांग्रेस पर नीतीश के स्टैंड के साथ भाकपा; महासचिव डी राजा ने कही यह बात, बीजेपी पर भी हमला बोला
भाकपा महासचिव डी राजा ने कहा है कि नीतीश कुमार द्वारा पार्टी की रैली में इंडिया गठबंधन और कांग्रेस के बारे में कही गयी बातें सभी साथी दलों के लिए सकारात्मक संदेश है। बिहार सीएम की बातों को इसी रूप में लिया जाना चाहिए। कांग्रेस को भी इसे सकारात्मक ढंग से लेना चाहिए और उसके अनुसार काम करना चाहिए। भाकपा की ओर से पटना में गुरुवार को भाजपा हटाओ, देश बचाओ रैली का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को इंडिया अलाएंस को आगे बढ़ाने की चिंता नहीं है। पूरी खबर पढ़ें।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News