Bihar Top News: नीतीश कैबिनेट के विभागों का बंटवारा, कांग्रेस बैठक से पहले लालू से मिले अखिलेश, छात्रा की मौत पर बवाल h3>
Bihar Top News 3 February 2024: नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं अन्य सभी विभाग जिसमें मंत्री नहीं हैं, नीतीश कुमार के पास रहेंगे। बिहार में मंत्रिमंडल को लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बीजेपी आलाकमान ने दिल्ली तलब किया है। दोनों नेता अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा होगी। वहीं बिहार कांग्रेस की भी आज दिल्ली में अहम बैठक है। जो मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होगी। जिसमें बिहार के ताजा सियासी हालातों और सीटों को लेकर मंथन होगा। नालंदा में छात्रा की मौत पर आक्रोशित भीड़ ने बस को आग लगा दी। यात्रियों को बस से कूदकर जान बचानी पड़ी। केके पाठक ने शिक्ष अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है तीसरे-चौथे चरण में एक लाख से ज्यादा शिक्षकों की बहाली होगी। बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलता दिख रहा है। भीषण ठंड से लोगों को बड़ी राहत मिली है। 3 फरवरी 2024 की बिहार की बड़ी खबरें पढ़िए
नीतीश कैबिनेट मंत्री विभाग लिस्ट: सीएम गृह, सम्राट वित्त, स्वास्थ्य, विजय कृषि, पथ निर्माण, चौधरी शिक्षा मंत्रालय
नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर गृह मंत्रालय और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन एवं अन्य सभी विभाग जिसमें मंत्री नहीं हैं, नीतीश कुमार के पास रहेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास फिलहाल 9 विभागों का जिम्मा है। मंत्रियों के विभागों की पूरी लिस्ट पढ़िए। अब पूरी खबर पढ़िए
बिहार कांग्रेस की दिल्ली बैठक से पहले लालू से मिले अखिलेश प्रसाद, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा
आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में बड़ी बैठक होनी है। जिसमें बिहार कांग्रेस के सभी विधायक शामिल रहेंगे। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद भी दिल्ली रवाना होंगे। लेकिन उससे पहले अखिलेश प्रसाद ने राबड़ी आवास पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की। ये मुलाकात 30 मिनट तक चली। अब पूरी खबर पढ़िए
कैबिनेट विस्तार और विभाग बंटवारा पर बीजेपी में एक्शन तेज, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा दिल्ली तलब
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर आज डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दिल्ली रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक दोनों नेता पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। सरकार में शामिल होने के बाद दोनों नेता डिप्टी सीएम बनने के बाद पार्टी नेताओं से मिलने पहली बार दिल्ली जा रहे हैं। राज्य में एनडीए सरकार बनने से पहले ये दोनों दिल्ली गए थे। बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। मंत्रियों के संभावित नाम को लेकर राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को आलाकमान को ही इसके लिए अधिकृत किया है।अब पूरी खबर पढ़िए
मुझे तो CM बनाया जा रहा था, अब अन्याय तो मत करो; जीतनराम मांझी बनाने लगे नीतीश कुमार पर दबाव
बिहार में नीतीश कुमार के पालाबदल के बाद अब एनडीए की सरकार है। नीतीश कुमार फिर से सीएम बन गए हैं और भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम हैं। लेकिन कैबिनेट के विस्तार में देरी हो रही है। इस बीच जीतनराम मांझी ने दावा ठोकते हुए कहा है कि उनकी HAM पार्टी को दो मंत्री पद मिलने चाहिए। जीतनराम मांझी ने कहा, ‘हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को दो मंत्री पद मिलना चाहिए। यह सांमजस्य के लिए भी जरूरी है।’ जीतनराम मांझी ने कहा कि मेरी पार्टी से अनिल कुमार सिंह को भी मंत्री बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे महागठबंधन के तरफ से सीएम का ऑफर मिला था, लेकिन मैंने उसे ठुकरा दिया। अब पूरी खबर पढ़िए
बिहार कांग्रेस की दिल्ली में बड़ी बैठक, खरगे की अगुवाई में बिहार की सियासत पर चर्चा, सीटों पर भी मंथन
बिहार में बदली राजनीतिक परिस्थिति पर कांग्रेस समीक्षा करेगी। शनिवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक में बिहार की राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बिहार के विधायकों के आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी पर बात करेंगे। बिहार की सत्ता से कांग्रेस के अलग होने के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पर क्या प्रभाव होगा, इसकी क्षेत्रवार समीक्षा की जाएगी। अब पूरी खबर पढ़िए
बड़का खेला होगा, नीतीश सरकार हो जाएगी फेल; फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस ने बता दी अंदर की बात
लालू यादव और महागठबंधन से अलग होकर नीतीश कुमार ने बीजेपी के साथ मिलकर बिहार में एनडीए की सरकार बना ली है। 12 फरवरी को मुख्यमंत्री सदन में बहुमत साबित करने वाले हैं। इससे पहले कांग्रेस ने नीतीश सरकार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। पार्टी प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा है कि नीतीश कुमार फ्लोर टेस्ट में फेल हो जाएंगे क्योंकि उनके अपने विधायक डिप्रेशन में हैं। कांग्रेस ने जदयू में बड़ी टूट का भी दावा किया है।अब पूरी खबर पढ़िए
नीतीश की नई सरकार ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्री हटाए, 20 सूत्री समितियां भी भंग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर एनडीए में वापसी के बाद शासन स्तर पर बदलाव का दौर जारी है। नीतीश के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को हटा दिया है। अब नए सिरे से हर जिले में प्रभारी मंत्री बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महागठबंधन सरकार में गठित सभी 38 जिलों की 20 सूत्री समितियों को भी भंग कर दिया गया है। इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश शुक्रवार को जारी हुए।अब पूरी खबर पढ़िए
केके पाठक ने दी शिक्षक अभ्यर्थियों को खुशखबरी, बिहार में बंपर भर्ती, तीसरे-चौथे चरण में इतनी सीटों पर होगी बहाली
राज्य में इस साल एक लाख से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति मार्च में तथा चौथे चरण की अगस्त, 2024 में होगी। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने शुक्रवार को किशनगंज जिले के शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण के दौरान यह जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी। इधर, शिक्षा विभाग तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति में जुट चुका है। इसी माह (फरवरी) में तीसरे चरण की नियुक्ति का विज्ञापन जारी होगा। परीक्षा मार्च में होगी।अब पूरी खबर पढ़िए
बिहार में छात्रा की मौत पर बवाल; भीड़ ने फूंक दी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
नालंदा जिले में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। जिसके बाद यात्रियों को कूदकर अपनी जान बचानी। इस दौरान ग्रामीणों ने बस चालक की धुनाई भी की। दरअसल दीपनगर थाना क्षेत्र के राजगीर-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग पर बाजार के पास बस से कुचल कर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक के साथ पिटाई करते हुए बस में तोड़फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया । देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी । बस पर सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।अब पूरी खबर पढ़िए
पटना हाईकोर्ट का फैसला सुनते ही छत से कूदा वकील, छज्जे पर अटका; जानिए क्या है मामला
पटना हाईकोर्ट में शुक्रवार को एक अजीबोगरीब घटना हुई। पत्नी से झगड़े के बाद अधिवक्ता पति ने हाईकोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। हालांकि पहली मंजिल के नीचे शेड होने के चलते वह नीचे नहीं गिरे। और छज्जे पर अटक गए। वहीं वकील के छलांग लगाने के बाद परिसर में हो हल्ला मच गया।अब पूरी खबर पढ़िए
शराब तस्करों की हिमाकत; दारू लदी गाड़ी का पीछा कर रहे पुलिस वाहन को ठोंका, चालक की मौत, 2 पुलिसवाले घायल
शराब लदी गाड़ी की पीछा कर रहे उत्पाद विभाग के स्कॉर्पियो में शुक्रवार की देर रात शराब तस्करों ने टक्कर मार दी। जिसमें उत्पाद विभाग के वाहन चालक आनंद कुमार की मौत हो गई। वहीं दो पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि शराब लदी गाड़ी को पकड़ने के लिए उत्पाद विभाग की टीम जा रही थी। इस क्रम में शराब कारोबारी को बचाने के लिए साजिश के तहत उत्पाद विभाग की वाहन में टक्कर मारी गई है। जिसमें उत्पाद विभाग के वाहन चालक आनंद कुमार की मौत हो गई है। अब पूरी खबर पढ़िए
बदल गया मौसम का मिजाज, भीषण ठंड से लोगों को मिली राहत
पटना सहित पूरे प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बिहार के अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी से दिन में ठंड से राहत मिली है। हालांकि सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले आठ दिनों में दुगने से अधिक की वृद्धि हुई है। वहीं, मुजफ्फरपुर में लगभग 11 डिग्री, गया में लगभग 7 डिग्री, भागलपुर में लगभग 6 डिग्री और पूर्णिया में लगभग 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधितकतम तापमान में वृद्धि की वजह से लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News