Bihar Top News: इंडिया अलायंस के संयोजक पर फैसला कब? बर्थडे पार्टी में मर्डर, कॉलेजों में अब एक घंटे की क्लास

10
Bihar Top News: इंडिया अलायंस के संयोजक पर फैसला कब? बर्थडे पार्टी में मर्डर, कॉलेजों में अब एक घंटे की क्लास

Bihar Top News: इंडिया अलायंस के संयोजक पर फैसला कब? बर्थडे पार्टी में मर्डर, कॉलेजों में अब एक घंटे की क्लास

Bihar Top News 7 January 2024: इंडिया गठबंधन के संयोजक का मामाल अभी तक लटका हुआ है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी की राय से कन्वेनर का चुनाव होगा। और लेकिन बैठक की तारीख अभी भी नहीं बताई है। वहीं जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के विवादित बोल पर नीतीश के मंत्री मदन सहनी ने प्रतिक्रिया दी है। और कहा कि धर्म के खिलाफ किसी को बोलने का अधिकार नहीं है। पटना में बर्थडे पार्टी के दौरान हुई चाकूबाजी में एक लड़के की मौत हो गई है। सीतामढ़ी में बदमाशों ने नींद से उठाकर दंपति को गोली मार दी। जिसमें पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। और पति की हालत स्थिर बनी हुई है। बिहार में आज से ठंड और बढ़ेगी। और पारा दो दिन में 4 डिग्री तक लुढ़केगा। 7 जनवरी 2024 की बिहार  की बड़ी खबरें पढ़िए।

JDU सांसद के विवादित बोल पर नीतीश के मंत्री का रिएक्शन, धर्म के खिलाफ बोलने का अधिकार किसी को नहीं

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। देशभर की हस्तियों को न्यौते दिए जा रहे हैं। जिस पर जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार के विवादित बयान पर नीतीश सरकार के मंत्री मदन सहनी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा कि देवी-देवताओं के खिलाफ बोलना किसी दृष्टि से उचित नहीं है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। अगर हम दूसरे धर्म का सम्मान करते हैं। तो हम अपने धर्म का अनादर कैसे कर सकते हैं। अब पूरी खबर पढ़िए

नीतीश का कौन बनेगा करोड़पति से कनेक्शन? मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया, संयोजक की अटकलों पर लगाया ब्रेक

अमिताभ बच्चन के चर्चित रियलिटी टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कनेक्शन जुड़ गया है।  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस कनेक्शन को जोड़ा है। खरगे  के बयान से यह भी साफ हो गया है कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार को अभी संयोजक नहीं बनाया जाएगा। सभी दलों के साथ बैठक होगी उसमें तय होगा कि  यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी किस नेता को दी जाए।  कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक की तिथि भी नहीं बताई है। अब पूरी खबर पढ़िए

हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है, ED पर हमला केस में  क्या बोल गए RJD प्रवक्ता? सुशील मोदी पर पलटवार

बंगाल में ईडी की टीम पर हुए जानलेवा हमले पर सियासत जोरों पर है। सुशील मोदी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बिहार में आरजेडी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय जैसी एजेंसियों पर हमला करवाएगी। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सुशील मोदी पर पलटवार करते हुए आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हर क्रिया पर विपरीत प्रतिक्रिया होती है। उन्होंने बीजेपी पर राजद सुप्रीमो लालू यादव को बदनाम करने का आरोप लगाया है। दरअसल लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी लालू फेमिली के कई सदस्यों के खिलाफ एक्शन में है।अब पूरी खबर पढ़िए

बिहार के कॉलेजों में होगी अब एक घंटे की क्लास, टीचर्स के लिए 5 घंटे की एकेडमिक एक्टिविटी अनिवार्य

राज्य सरकार के उच्च शिक्षा सलाहकार एनके अग्रवाल ने एमडीडीएम, आरबीबीएम और एलएस कॉलेज का शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कॉलजों और विश्वविद्यालय में अब एक घंटे की एक घंटी होगी। अब तक 50 मिनट की एक घंटी होती है। हर शिक्षक के लिए पांच घंटे एकेडमिक एक्टिविटी अनिवार्य है।एमडीडीएम में हॉस्टल से लेकर लैब तक का उन्होंने निरीक्षण किया। कहा कि लड़कियों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था अच्छी है। आरबीबीएम में बेकार पड़े सामान को हटाने का आदेश दिया। अब पूरी खबर पढ़िए


प्राण प्रतिष्ठा के चलते 20 से 26 जनवरी तक घरों में रहें मुसलमान; बदरुद्दीन अजमल की नसीहत पर भड़के गिरिराज

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मुस्लिमों को घर से बाहर नहीं निकलने की नसीहत देने वाले बदरुद्दीन अजमल को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जवाब दिया है। गिरिराज ने कहा कि बीजेपी मुसलमानों से नफरत नहीं करती है। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ और सबका विश्वास के साथ चलती है। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के अध्यक्ष बदरुद्दीन अजमल मुसलमानों को डरा-धमकाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। बता दें कि अजमल ने मुसलमानों को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के चलते 20 से 26 जनवरी तक घरों में ही रहने की नसीहत दी है। अब पूरी खबर पढ़िए

बर्थडे पार्टी में चले चाकू, 20 साल के लड़के की हत्या, एक की हालत गंभीर, जानें क्या है मामला?

बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के दौरान युवकों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी हुई। घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना शनिवार की रात आलमगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज पुलिस चौकी के पास बस्ती में घटी। घटना के बाद से सभी युवक फरार हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार की रात बस्ती में एक युवक के यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। तभी रात करीब पौने नौ बजे किसी बात को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया और दोनों गुटों के बीच मारपीट व चाकूबाजी होने लगी। अब पूरी खबर पढ़िए

नींद से उठाकर दंपति पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, पत्नी की मौके पर मौत, पति की हालत नाजुक

सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र के एनएच-22 स्थित पांच माइल के समीप शुक्रवार की देर रात बदमाशों ने दुकान में धान व्यवसायी व उनकी सोई हुई पत्नी को गोली मार दी। इसमें धान व्यवसायी श्रीचंद साह (55) की पत्नी गायत्री देवी (50) की मौत हो गई। उनको सिर में गोली सिर लगी थी। धान व्यवसायी गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी हालत में सड़क से गुजर रही पुलिस की गश्ती गाड़ी को व्यवसायी ने घटना से अवगत कराया। वहीं पुलिस ने जख्मी व्यवसायी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।अब पूरी खबर पढ़िए


भगवान राम की मौसी के घर भी प्राण प्रतिष्ठा की धूम, 5 लाख से ज्यादा दीपकों से जगमग होगा अंग क्षेत्र भागलपुर 

भगवान राम की मौसी के घर अंग में पांच लाख से अधिक दीपक जलेंगे। अयोध्या उत्सव को लेकर अंग क्षेत्र भागलपुर में भी भव्य तैयारी चल रही है। मौसी वर्षिणी के घर पूजा-पाठ व सजावट की तैयारी की रुपरेखा तैयार हो चुकी है। इसके लिए सजावट व फूलों का ऑर्डर दिया जा चुका है। कोलकाता के फूलों से राम दरबार को सजाया जायेगा। अंग प्रदेश के राजा रोमपाद द्वारा स्थापित नारायण मंदिर जिसे आज जगन्नाथ मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन 11,111 दीपक जलाये जायेंगे।अब पूरी खबर पढ़िए

पटना की चार फ्लाइट रद्द, दिल्ली से आ रहा विस्तारा का विमान कोलकाता डायवर्ट

राजधानी पटना में खराब मौसम की वजह से विमान सेवा पर खासा असर पड़ा। पटना एयरपोर्ट पर शनिवार को चार फ्लाइट रद्द कर दी गई, जबकि आठ विमान देरी से आए और गए। एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट सुबह साढ़े 11 बजे लखनऊ से उतरी। इससे पहले दृश्यता कम के कारण विमानों को हवा में चक्कर लगाना पड़ा। एयरपोर्ट पर घने कोहरे की वजह से सुबह 10 बजे तक विजिबिलटी मात्र 900 मीटर दर्ज की गई। इसके बाद आंशिक रूप से दृश्यता में सुधार आया।अब पूरी खबर पढ़िए

बिहार में आज से सताएगी सर्दी, बारिश बढ़ाएगी गलन, दो दिन में चार डिग्री लुढ़केगा पारा 

सूबे के 26 शहरों में न्यूनतम पारा चढ़ा है। वहीं नौ जिलों में आंशिक बारिश हुई। बादलों की आवाजाही से अधिकतम तापमान में आंशिक कमी आई है। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी की स्थिति है। पटना सहित कई जिलों में धूप न निकलने से दिनभर ठंड की स्थिति रही। सुबह में घना कोहरा छाया रहा। दिन चढ़ने पर कोहरे में कमी आई, लेकिन धूप न निकलने से मौसम में विशेष सुधार नहीं हुआ है। मौसमविदों का अनुमान है कि अगले दो दिन में तापमान में दो से चार डिग्री तक कमी आ सकती हैअब पूरी खबर पढ़िए

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News