Advertising
<

Bihar Politics: महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे तेजस्वी, विधानसभा सत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

0
Bihar Politics: महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे तेजस्वी, विधानसभा सत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

Bihar Politics: महागठबंधन के विधायकों के साथ बैठक करेंगे तेजस्वी, विधानसभा सत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद

Updated Sat, 29 Nov 2025 10:50 AM IST

बिहार चुनाव में हार के बाद पहली बार महागठबंधन के सभी दल एकजुट हो रहे हैं। जीते हुए विधायकों और प्रमुख नेताओं के साथ तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आज बैठक हो रही है। आगामी विधानसभा सत्र में विपक्ष की रणनीति समेत कई प्रमुख मुद्दों पर इसमें बातचीत की जाएगी। 

Advertising



महागठबंधन की बैठक।
– फोटो : NEWS4SOCIAL



विस्तार


बिहार चुनाव में हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज दो अहम बैठक करेंगे। पहली बैठक वह राजद के जीते हुए विधायकों के साथ करेंगे। वही दूसरी बैठक महागठबंधन के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ करेंगे। दो दिन पहले वह दिल्ली गए थे। आज दिल्ली से लौटते ही वह अपने आवास पर बैठक करेंगे। महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक का नेतृत्व भी तेजस्वी यादव ही करेंगे। इसमें उनके महागठबंधन के विधायक दल का नेता चुना जाएगा।

Trending Videos

Bihar: कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष् ने इस्तीफे की अफवाहों को किया खारिज, कहा- पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नहीं डाल रहा दबाव

एक दिसंबर से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र

बिहार विधानसभा सत्र एक दिसंबर से शुरू हो रहा रहा है। इसके लेकर भी आज की बैठक काफी महत्वपूर्ण है। सत्र में राजद और विपक्ष की कार्यशैली कैसी रहेगी? किन मुद्दों पर सरकार को घेरा जाए? बिहार चुनावी में हार के मुख्य कारणों समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। महागठबंधन के सभी 35 विधायकों की बैठक भी हो सकती है। इसमें राजद के 25, कांग्रेस के छह, भाकपा माले के दो और आईआईपी व सीपीएम के एक-एक विधायक शामिल हैं। महागठबंधन के प्रमुख नेता को भी आमंत्रित किया गया है, वह भी इस बैठक में शामिल होंगे। 





बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News