Bihar Politics : क्या बेटे सुधाकर के इस्तीफे के बाद उदास जगदानंद सिंह दे सकते हैं राजद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, चर्चाओं का बाजार गरम ! h3>
पटना : कहते हैं कि पिता के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सुख होता है, बेटे का खुश होना। इस बात से राजनीति भी अछूती नहीं है। सियासत में यदि पिता-पुत्र की जोड़ी एक्टिव है, तो पिता बेशक अपने बेटे की उपलब्धि पर खुश होता है। बिहार की सियासत में इन दिनों पिता-पुत्र की एक जोड़ी चर्चा में है। पिता जगदानंद सिंह राजद के कद्दावर नेता हैं। पुत्र महागठबंधन सरकार में हाल तक कृषि मंत्री रह चुके हैं। अब पूर्व मंत्री हो चुके हैं। सुधाकर सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। सूबे की सियासी गलियारों में चर्चा है कि सुधाकर के इस्तीफे से जगदानंद सिंह काफी आहत है। जगदानंद सिंह को बिहार की सियासत में सूचिता की राजनीति करने वाला राजनेता माना जाता है।
क्या अपना इस्तीफा देंगे जगदानंद सिंह
जगदानंद सिंह को लेकर ये चर्चा जोरों पर है कि वे अपना इस्तीफा राजद सुप्रीमो लालू यादव को सौंप सकते हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष के पद से उन्होंने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। जगदानंद सिंह दिल्ली लालू यादव से मुलाकात के बाद इस्तीफे की पेशकश करेंगे। बेटे सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद से ये चर्चा है कि पिता जगदानंद सिंह भी अपना इस्तीफा दे देंगे। बेटे के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह काफी उदास हैं। सियासी चर्चा है कि जेडीयू के कुछ नेताओं की ओर से उन्हें लगातार ग्रामीण बुजुर्ग बताकर उन्हें मानसिक रूप से कमजोर बताया गया। जिसकी वजह से वे आहत हैं। चर्चा ये भी है कि इन दिनों जगदानंद सिंह प्रदेश कार्यालय भी नहीं जा रहे हैं। हालांकि, इसकी अभी पार्टी स्तर से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
पार्टी की ओर से पुष्टि नहीं !
आपको बता दें कि दो अक्टूबर को सुधाकर सिंह के इस्तीफे के बाद जगदानंद सिंह ने बलिदान देने की बात कही थी। उसी वक्त से इस बात को राजनीतिक गलियारों में पार्टी से जगदानंद के मोहभंग होने से जोड़कर देखा जा रहा है। कयास लगाये जा रहे हैं कि राजद के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है। जगदानंद के इस्तीफे के बाद अंदर की कलह बाहर आ सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि दिल्ली में पार्टी की कार्यकारिणी समिति की बैठक 9 अक्टूबर को होनी है। उसी दौरान लालू से अपने इस्तीफे की पेशकश करेंगे। उधर ये भी कहा जा रहा है कि जगदानंद स्वच्छ छवि की राजनीति करते हैं, उन्होंने अपने ही बेटे के खिलाफ चुनाव में प्रचार भी किया था। जगदानंद सिंह इस बात से खासे परेशान हैं कि बेटे के इस्तीफे की बात को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बताया नहीं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News