सोमवार, 7 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
बिहार

पटना में गंगा ने तोड़ा रिकॉर्ड, जलस्तर खतरे के निशान पार, कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे राजधानी पटना के गांधी घाट पर पानी ने उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, जलस्तर में इस…

पटना में गंगा ने तोड़ा रिकॉर्ड, जलस्तर खतरे के निशान पार, कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट
(फोटो: IANS)

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे राजधानी पटना के गांधी घाट पर पानी ने उच्चतम बाढ़ स्तर (HFL) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, जलस्तर में इस वृद्धि के बाद जल संसाधन विभाग ने नदी के निचले यानी डाउनस्ट्रीम इलाकों के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

विभाग ने रविवार को एक चेतावनी जारी करते हुए बताया कि गांधी घाट पर बढ़े जलस्तर का दबाव अब निचले क्षेत्रों की ओर बढ़ेगा। इसका असर अगले एक से तीन दिनों में हाथीदह और उसके आगे के इलाकों में दिखने की आशंका है। अनुमान है कि हाथीदह में भी गंगा का पानी अपने पुराने उच्चतम बाढ़ स्तर को पार कर सकता है।

कई जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कई जिलों में गंगा किनारे बसे इलाकों पर खास नजर रखने को कहा है। इनमें बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार जिले शामिल हैं। संबंधित जिलों के अधिकारियों को जलस्तर में हो रहे हर बदलाव पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है।

अधिकारियों को दिए गए निर्देश:

  • गंगा नदी के जलस्तर, तटबंधों और संवेदनशील जगहों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।
  • किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पहले से एहतियाती कदम उठाएं।
  • बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी सभी मशीनरी और संसाधनों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रखें।

आम लोगों के लिए भी सलाह जारी

जल संसाधन विभाग ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से भी सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक रूप से नदी के पास न जाएं। स्थानीय प्रशासन को नावों के परिचालन पर नजर रखने, ओवरलोडिंग रोकने और लोगों को समय-समय पर जलस्तर की जानकारी देने के लिए कहा गया है, ताकि बाढ़ की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिहार डेस्क

News4Social बिहार डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से बिहार से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →