Advertising
<

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

09:18 AM, 03-Nov-2025

Bihar News: राजद जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?

मधुबनी जिले के झंझारपुर संगठन के राजद जिलाध्यक्ष बीर बहादुर राय को फुलपरास थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ दस साल पुराने दुराचार मामले में न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। और पढ़ें

09:17 AM, 03-Nov-2025

Bihar: मनोज तिवारी के काफिले पर हमले करने वालों के खिलाफ एक्शन, छह गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में दिल्ली के सांसद और भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के रोड शो पर हमला हुआ। यह हमला अरियांव ब्रह्म स्थान के पास हुआ जब कुछ युवकों ने “लालू यादव जिंदाबाद” और “नीतीश कुमार मुर्दाबाद” के नारे लगाते हुए रोड शो पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। और पढ़ें

09:12 AM, 03-Nov-2025

Bihar Election: ‘जनता ही सबसे बड़ी, पार्टी या परिवार नहीं’, तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को दिया यह संदेश

Mahua Vidhan Sabha Seat: राजद ने महुआ विधानसभा से निवर्तमान विधायक मुकेश रोशन को टिकट दिया है। यहां से लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जनशक्ति जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। आज तेज प्रताप का अपने छोटे भाई के नाम संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला… और पढ़ें

Advertising

08:50 AM, 03-Nov-2025

Bihar Politics: बाहरी बिहारी, गजब तैयारी… BJP का प्रवासी ऑपरेशन; मुंबई-दिल्ली-खाड़ी देशों तक चुनाव लड़ा…

बिहार का चुनाव मुंबई-दिल्ली-खाड़ी देशों तक लड़ा जा रहा है। 243 सीटों की विधानसभा वाले इस प्रदेश में आगामी 6 और 11 नवंबर को मतदान कराए जाने हैं। 14 नवंबर को नतीजों का एलान होगा। इससे पहले राज्य के सियासी चौसर पर कौन सी बिसात बिछाई जा रही है? पढ़िए रिपोर्ट और पढ़ें

08:39 AM, 03-Nov-2025

बिहार चुनाव: राहुल की तालाब में छलांग…बिहार में सियासी घमासान

सन ऑफ मल्लाह सहनी के साथ राहुल का निषाद वोटरों को साधने का प्रयास, भाजपा ने ड्रामा करार दिया, कांग्रेस ने कहा-ऐसा जन नेता ही कर सकता है। और पढ़ें

08:02 AM, 03-Nov-2025

Bihar: हाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार, तीन की मौके पर मौत और चार की हालत गंभीर

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और घायलों को सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया। और पढ़ें

07:58 AM, 03-Nov-2025

Bihar Election 2025: पिछले तीन चुनावों में किसे मिला भागलपुर प्रमंडल का साथ? जानें इस बार की चर्चित सीटें भी

Bihar Election 2025: बिहार में कुल 243 सीटों में से इनमें से 12 सीटें भागलपुर प्रमंडल के अंदर आती हैं। इसमें तीन जिले आते हैं। 

और पढ़ें

07:35 AM, 03-Nov-2025

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

बिहार चुनाव में इस बार 30 लाख प्रवासी वोटर निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा ने ‘ऑपरेशन बाहरी-बिहारी’ शुरू कर मुंबई, दिल्ली, सूरत और खाड़ी देशों में रह रहे बिहारी मतदाताओं से सीधा संपर्क साधा है। वहीं महागठबंधन पलायन को मुद्दा बनाकर उनका समर्थन जुटा रहा है। ऐसे में अब चुनावी जंग गांव-गली से निकलकर व्हाट्सएप ग्रुप और कॉल सेंटर तक पहुंच गई है।

और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News