Advertising
<

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

0
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 2 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

10:42 PM, 02-Jan-2026

Bihar: कांग्रेस नेता चुनाव परिणाम के खिलाफ हाईकोर्ट गए, भाजपा विधायक बोले- अपनी ही किरकिरी करा रहे हैं

Darbhanga News: भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा कि जिस मुद्दे पर याचिका दायर की गई है, उसमें न कोई तथ्य है और न ही कोई कानूनी आधार, इसलिए उन्हें पूरा विश्वास है कि हाईकोर्ट इस याचिका को खारिज कर देगा। और पढ़ें

10:29 PM, 02-Jan-2026

Bihar News: बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर पर जानलेवा हमला, दो कर्मी घायल; निरीक्षण के दौरान ऐसा हुआ

Rohtas News: बिजली विभाग की टीम जिगना गांव में दिलीप कुमार के आटा चक्की मिल का निरीक्षण करने पहुंची थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से बिजली विभाग की टीम के साथ विवाद हुआ और फिर कुछ लोगों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। और पढ़ें

10:07 PM, 02-Jan-2026

Bihar News: मधुबनी में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर हमला, बीडीओ-सीओ समेत कई घायल

Bihar: मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र में सड़क जाम हटाने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया। पथराव और लाठीचार्ज में बीडीओ, सीओ सहित कई घायल हुए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

Advertising

10:01 PM, 02-Jan-2026

Purnea News: पूर्णिया में सऊदी से लौटे युवक की तालाब में डूबने से मौत, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Bihar: सऊदी अरब से लौटे अमौर के मो. तहसीन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उनकी मौत से पत्नी प्रमीणा और तीन मासूम बच्चों के सिर से साया उठ गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। और पढ़ें

09:48 PM, 02-Jan-2026

Bihar: चर्चित स्मैक माफिया मनोज तुरहा 12 लाख नकद के साथ गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर में शराब पार्टी के दौरान कार्रवाई

Bihar: मुजफ्फरपुर में पुलिस ने चर्चित स्मैक तस्कर मनोज तुरहा को शराब पार्टी के दौरान तीन साथियों समेत गिरफ्तार किया। उसके पास से ₹12 लाख नकद और विदेशी शराब बरामद हुई।  और पढ़ें

09:38 PM, 02-Jan-2026

Bihar: गोपालगंज में पांच वर्षीय मासूम से हैवानियत, मां ने दर्ज कराई शिकायत; पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Bihar: हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया है कि एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के मां के फर्द बयान पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। और पढ़ें

09:03 PM, 02-Jan-2026

Bihar News: नवादा में घूसखोर दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, केस डायरी की मदद में मांग रहा था घूस

Bihar: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2026 में यह दूसरा मामला है, जबकि रंगे हाथ गिरफ्तारी से जुड़ा यह साल का पहला ट्रैप केस है।  और पढ़ें

08:21 PM, 02-Jan-2026

Bihar News: NIA ने किशनगंज में PFI कनेक्शन पर छापा मारा, दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Bihar: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने किशनगंज में PFI से जुड़े मामले में महफूज आलम और आफताब को हिरासत में लिया। आफताब छोड़ा गया, जबकि महफूज से गहन पूछताछ जारी है। वह PFI का सक्रिय सदस्य माना जा रहा है। और पढ़ें

08:17 PM, 02-Jan-2026

Bihar: डायल-112 और साइबर भवन में हाईटेक बनाने की तैयारी, नीतीश सरकार ने दो पुलिस बिल्डिंग बनाने का किया एलान

Bihar Police News: भवनों की विशेषता बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि दोनों भवन अपने आप में बेहद खास और सभी जरूरी सुविधाओं से पूरी तरह से संपन्न होंगे। भवन को आग से सुरक्षा और अन्य आपदाओं से बचाव के लिए विशेष मानकों के तहत तैयार किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से यह भवन पूरी तरह हाई सिक्योरिटी जोन होगा।  और पढ़ें

08:08 PM, 02-Jan-2026

Bihar News: सोनपुर मंडल में अलार्म चैन पुलिंग पर सख्ती, 127 मामले दर्ज, 116 लोग हुए गिरफ्तार; सख्त कदम

 Bihar: वैशाली के सोनपुर मंडल में 01–31 दिसंबर 2025 के बीच अलार्म चैन पुलिंग के 127 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 116 लोगों की गिरफ्तारी और 38,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया है।  और पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News