Bihar News: सीएम नीतीश के विधायक के सामने यह क्या हो गया? मंच पर मची अफरातफरी के बीच इनसे से भी बदसलूकी

0
Bihar News: सीएम नीतीश के विधायक के सामने यह क्या हो गया? मंच पर मची अफरातफरी के बीच इनसे से भी बदसलूकी

Bihar News: सीएम नीतीश के विधायक के सामने यह क्या हो गया? मंच पर मची अफरातफरी के बीच इनसे से भी बदसलूकी


घटना के बाद लगी भीड़।
– फोटो : NEWS4SOCIAL

विस्तार


मुजफ्फरपुर में सम्मान समरोह में पहुंचे जनता दल यूनाईटेड के विधायक अशोक चौधरी के मंच पर एक नशेड़ी ने जमकर उत्पाद मचाया। उसने विधायक के साथ बदसलूकी की। इतना ही नहीं उसने टेबल और कुर्सियां भी फेंकी। हालांकि, फौरान वहां ग्रामीण और जदयू समर्थक पहुंच गए। इसके बाद नशेड़ी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। इन सब के कारण विधायक अशोक चौधरी मंच से उतर गए और वापस लौट गए। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

Trending Videos

यह पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र के बरियारपुर थाना क्षेत्र इलाके के बाज़ितपुर अशोक गांव का है। रविवार को जदयू विधायक अशोक चौधरी मंदिर निर्माण में चंदा देने पहुंचे थे। इसको लेकर ही सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में विधायक अशोक चौधरी लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान अचानक शराब के नशे में एक युवक मंच पर चढ़ गया और टेबल कुर्सी फेंकने लग गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक वह विधायक अशोक चौधरी से बदसलूकी करने लगा। 

ग्रामीणों और जदयू समर्थकों ने आरोपी को पीटा

घटना के बाद जदयू समर्थक और ग्रामीणों ने मिलकर आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची हुई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसे घायल हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस अभिरक्षा में आरोपी का इलाज हो रहा

वही इस पूरे मामले को लेकर के बरियारपुर थाना की एसएसओ चांदनी कुमारी सांवरिया ने कहा कि पुलिस को एक सूचना मिली कि सकरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक चौधरी के सम्मान समारोह में एक नशेड़ी युवक द्वारा बदसलूकी और हंगामा किया जा रहा है। हमलोग वहां पहुंचे तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था। उसकी पिटाई भी की गई थी। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। आरोपी की पहचान कुंदर कुमार राम के रूप में की गई है। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News