Bihar News: सहरसा में तीन दिवसीय बिहार स्टेट डेंटल कॉन्फ्रेंस का आयोजन, देशभर के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण h3>
कोसी के सहरसा जिले में स्वास्थ्य जगत का अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होने जा रहा है। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की ओर से पहली बार सहरसा में तीन दिवसीय ‘बिहार स्टेट वार्षिक अधिवेशन’ का आयोजन किया जा रहा है। 12 दिसंबर से शुरू होने वाले इस महाआयोजन में देशभर से दंत चिकित्सा के विशेषज्ञ जुटेंगे। आईडीए सहरसा ब्रांच के अध्यक्ष डॉ. एस.के. अनुज और सचिव डॉ. प्रभाकर NEWS4SOCIALने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि यह कार्यक्रम कोसी क्षेत्र के लिए बेहद ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। स्थानीय चिकित्सकों में इसे लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
दिल्ली-मुंबई के विशेषज्ञ सिखाएंगे नई तकनीक
सचिव डॉ. पी. NEWS4SOCIALके अनुसार, सम्मेलन में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे महानगरों के इंटरनेशनल लेवल के डेंटल स्पेशलिस्ट शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ बिहार के दंत चिकित्सकों को दांतों के इलाज की अत्याधुनिक तकनीक और नई विधियों की जानकारी देंगे। सम्मेलन में लाइव डेमो सेशन भी आयोजित होगा, जो पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। आधुनिक मशीनों के जरिए विशेषज्ञ बेहतर इलाज के तरीके प्रदर्शित करेंगे।
नामचीन डॉक्टर करेंगे शिरकत
अध्यक्ष डॉ. एस.के. अनुज ने बताया कि सम्मेलन में कई नामचीन विशेषज्ञ शामिल होंगे। इनमें प्रमुख हैं, डॉ. पी.डी. जोशी, डॉ. सागर अभिचादी, डॉ. पी.सी. जोशी, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. नदीम उल होदा, डॉ. विशाल आनंद, डॉ. पंकज भिड़वाल, डॉ. अरविंद खत्री और डॉ. निशांत खत्री। ये सभी अपने-अपने क्षेत्र में उच्च अनुभव रखते हैं और डॉक्टरों को नई दिशा देंगे।
पढ़ें: 10वीं बार CM बनने के बाद नीतीश कुमार का पहला चंपारण दौरा, योजनाओं को लेकर किया निरीक्षण
तीन दिनों का पूरा कार्यक्रम
- 12 दिसंबर (प्री-कॉन्फ्रेंस):
- स्थान—देव रिसॉर्ट
- मुख्य अतिथि—सहरसा सिविल सर्जन डॉ. रतन कुमार झा
13–14 दिसंबर (मुख्य सम्मेलन):
- स्थान—शहर का प्रेक्षा गृह
- मुख्य अतिथि—डीआईजी और पूर्व मंत्री सह विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू
14 दिसंबर (समापन समारोह):
- स्थान—रेनबो रिसॉर्ट
मरीजों को मिलेगा सीधा लाभ
आयोजकों के अनुसार, इस सम्मेलन से कोसी क्षेत्र के डॉक्टरों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान मिलेगा, जिसका सीधा लाभ मरीजों को होगा। दांतों के जटिल उपचार के लिए अब स्थानीय लोगों को महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। सहरसा में ही उन्हें उन्नत और विशेषज्ञ स्तर का इलाज मिल सकेगा।

