Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज और घरेलू विवाद में हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

2
Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज और घरेलू विवाद में हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; दहेज और घरेलू विवाद में हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार

मुजफ्फरपुर जिले के भिलाईपुर गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नंदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

दहेज और विवाद को लेकर आरोप

मृतका के परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जा रही थी। आरोप है कि शनिवार को बारिश के बीच मछली बनाने को लेकर विवाद हुआ। चूल्हे पर खाना बनाने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने मिलकर मारपीट की, जिससे नंदनी की मौत हो गई।

एक साल पहले हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार, नंदनी की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। तब से ही उस पर दहेज को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। उनका आरोप है कि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे मांग पूरी नहीं कर सके, जिसके चलते बेटी को प्रताड़ित किया जाता रहा।

ये भी पढ़ें-  Bihar News: पटना मेट्रो और सैटेलाइट टाउनशिप पर सीएम सम्राट चौधरी सख्त; तय समय में पूरा करने के निर्देश

घटना के बाद ससुराल पक्ष फरार

घटना के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए। इससे मामले में संदेह और गहरा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पानापुर थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News