Bihar News: भागलपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के विलंब पर उपाध्यक्ष ने फहराया झंडा, अब गरमा गया माहौल h3>
{“_id”:”67979fdc70f532cfc70c28dd”,”slug”:”bihar-bhagalpur-vice-president-raised-flag-on-delay-of-municipal-president-now-atmosphere-has-become-heated-2025-01-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News: भागलपुर में नगर पालिका अध्यक्ष के विलंब पर उपाध्यक्ष ने फहराया झंडा, अब गरमा गया माहौल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कहलगांव नगर पंचायत में उपाध्यक्ष रेखा देवी झंडोत्तोलन करती हुई – फोटो : NEWS4SOCIAL
विस्तार
गणतंत्र दिवस के मौके पर भागलपुर के कहलगांव नगर पंचायत कार्यालय में एक दिलचस्प घटना देखने को मिली। झंडोत्तोलन के तय समय पर नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार के देर से पहुंचने के कारण उपाध्यक्ष रेखा देवी ने झंडा फहरा दिया। इस घटना से माहौल गरम हो गया और दोनों के बीच कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। हालांकि, बाद में गांगुली पार्क परिसर में उपाध्यक्ष की जगह पर नपं अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया।
Trending Videos
नगर पंचायत कार्यालय में रविवार सुबह 8:30 बजे झंडोत्तोलन का समय निर्धारित था। मौके पर वार्ड पार्षद, नगर पंचायत के कर्मचारी और शहर के गणमान्य लोग पहले से ही मौजूद थे। सभी अध्यक्ष का इंतजार कर रहे थे, लेकिन वे निर्धारित समय पर स्थल पर नहीं पहुंचे। और उपस्थित लोगों के अनुरोध पर उपाध्यक्ष रेखा देवी ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय गान के साथ समारोह पूरा किया।
अध्यक्ष के पहुंचने पर बढ़ा विवाद
राष्ट्रगान समाप्त होने के चंद सेकंड पूर्व नप अध्यक्ष संजीव कुमार नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। झंडोत्तोलन पहले ही हो जाने के कारण वे नाराज हो गए और उपाध्यक्ष से उनकी बहस हुई। इसके बाद गांगुली पार्क परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम था। यहां नियमानुसार उपाध्यक्ष को झंडा फहराना था, वहां पर अध्यक्ष ने झंडोत्तोलन किया।
शहर में बना चर्चा का विषय
यह घटना नगर पंचायत में पहली बार हुई, जब झंडोत्तोलन को लेकर विवाद हुआ। स्थानीय लोग इस पर चर्चा कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि अध्यक्ष को समय पर आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए थी। इस घटना ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। वहीं, कहलगांव शहर में पचास वर्षों से विभिन्न संस्थाओं में झंडोत्तोलन की समय सारिणी बदल दिए जाने पर नगर के गणमान्य लोगों में नाराजगी दिखी।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews