Bihar News : पति के सामने महिला नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

2
Bihar News : पति के सामने महिला नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

Bihar News : पति के सामने महिला नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

बेखौफ अपराधियों ने एक महिला डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। परिजनों का कहना है कि यह दुखद घटना उस समय हुई, जब उसका पति भी उसके साथ था। 

Trending Videos

महिला और उसका पति रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन दरिंदों को उनपर दया नहीं आई और महिला के पति के सामने घंटों महिला से सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। पति का कहना है कि जब हमने इसका विरोध किया तब आरोपियों ने हमदोनों को जान से मार देने की धमकी देने लगे। यह दुखद घटना राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल की है। 

यह खबर भी पढ़ें –Pahalgam Attack: बिहार में पाकिस्तान के झंडे व नारे को लेकर मचा बवाल, समय रहते पुलिस ने सुलझाया; चेतावनी भी दी

घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि 29 अप्रैल को शाहपुर थानान्तर्गत दियरा क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर डेरा में शादी समारोह में महिला नर्तकी अपने पति के साथ डीजे ट्राली पर डांस करने आई थी। शादी समारोह समाप्त होने के बाद 30 अप्रैल को सुबह करीब 04:00 बजे अपने पति के साथ अपने घर जाने के लिए निकली। इस क्रम में रास्ता पुछने के दौरान आरोपी मनोज कुमार, नागेन्द्र कुमार और  मनीष कुमार उनको बरगलाकर यह कहकर ले गये कि हम सभी का घर यहीं है। चलो आप दोनों को दिघवारा रेलवे स्टेशन पर छोड़ दूंगा।

यह खबर भी पढ़ें -http://Bihar News : आईएएस अधिकारी संजीव हंस की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी के बाद अब मनी लॉन्ड्रिंग का मामला हुआ दर्ज

 आरोपी अपराधी नर्तकी  और उसके पति को बाइक पर बैठाकर दिघवारा रेलवे स्टेशन के लिए चल दिए। वे लोग फिर गाँव के बाहर बधार में एक मक्का के खेत के पास फुसनुमा झोपडी के पास पहुंचे तो दोनों पति-पत्नी ने खेत में लाने का विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने उन पर पिस्टल तान दिया और धमकी देते हुए महिला नर्तकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

 घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पटना दानापुर अनुमंडल के एएसपी भानुप्रताप ने बताया कि घटना के जानकारी होते ही वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद्फ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी आरोपी मनोज कुमार (19) और मनीष कुमार (25)  को गिरफ्तार किया, जबकि तीसरा अभियुक्त नागेन्द्र कुमार (38) फिलहाल अपने घर से फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए  छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तो का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

                                    

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News