Advertising
<

Bihar News: पतंग उड़ाने के दौरान बच्चा कुएं में गिरा, सीढ़ी लगाकर निकाला गया; डाॅक्टरों ने मृत घोषित किया

0
Bihar News: पतंग उड़ाने के दौरान बच्चा कुएं में गिरा, सीढ़ी लगाकर निकाला गया; डाॅक्टरों ने मृत घोषित किया

Bihar News: पतंग उड़ाने के दौरान बच्चा कुएं में गिरा, सीढ़ी लगाकर निकाला गया; डाॅक्टरों ने मृत घोषित किया

बाढ़ थाना अंतर्गत जमुनीचक मोहल्ले में एक पांच वर्षीय बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान कुएं में गिर गया। लगभग एक घंटे बाद परिजनों ने बच्चे की खोजबीन शुरू की, जिसके बाद बच्चे के घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर स्थित कुंए में गिरे रहने की जानकारी मिली। हल्ला होते ही परिजन और आसपास के लोगों ने बच्चे को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला और आनन-फानन में बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertising

पिता अनिल शर्मा ने बताया कि वह स्टेशन पर लकड़ी का काम कर रहा था। तभी उन्हें सूचना मिली कि बच्चा कुएं में गिर गया है, जिसके बाद वे घटनास्थल पर बदहवास स्थिति में पहुंचे। कुंए के बाहर बच्चे की चप्पल गिरी हुई थी, जिससे उसके कुएं में होने की जानकारी मिली।

अभिषेक कुमार ने बताया कि बच्चा टप्पू कुमार घर से थोड़ी दूर पर पतंग उड़ा रहा था और वह कुएं में गिर गया। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की, बच्चा कुएं में गिरा था। आसपास के लोगों ने हल्ला किया, जिसके बाद वह सीढ़ी लेकर कुएं के पास पहुंचे और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला और आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य कई बच्चे भी वहां पतंग उड़ा रहे थे, लेकिन घटना के बाद सभी वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि बच्चा पतंग उड़ाने के दौरान पीछे की ओर गया और इस दौरान वह कुएं में जा गिरा।

पढ़ें- ‘लड़कियों को मंत्रियों के चेंबर तक पहुंचाया…’: पटना गर्ल्स हॉस्टल छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव का गंभीर आरोप

संतोष शर्मा ने बताया कि कुएं में गिरे रहने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने हल्ला करना शुरू किया, जिसके बाद उन्हें जानकारी मिली। वह मौके पर पहुंचे और बच्चे को इलाज हेतू अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं मौके पर पहुंचे एडिशनल एसएचओ अमित कुमार ने इस संदर्भ में बयान देने से इनकार कर दिया।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News