Bihar News: पटना में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर; शराब बेचने का विरोध करने पर किया ऐसा

0
Bihar News: पटना में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर; शराब बेचने का विरोध करने पर किया ऐसा

Bihar News: पटना में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर; शराब बेचने का विरोध करने पर किया ऐसा

पटना में भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दी। चाचा की हालत गंभीर है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां से उन्हें पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के दोस्त नगर की है। बताया जा रहा है कि शराब बेचने का विरोध करने पर भतीजे ने इस वारदात को अंजाम दिया। इधर, गोली चलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में प्राथमिक की दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकाना पर छापेमारी के लिए जुटी हुई है। गोलीबारी की घटना को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

Trending Videos

 

अपने ही भतीजा का हुकुम राय काफी दिनों से विरोध कर रहे थे

बताया जाता है कि शेरपुर पश्चिमी पंचायत के दोस्त नगर गांव में शराब कारोबार को लेकर अपने ही भतीजा का हुकुम राय काफी दिनों से विरोध कर रहे थे। जिसे लेकर चाचा और भतीजा के बीच विवाद चल रहा था। जिसे लेकर कई बार भतीजे ने अपने चाचा को अंजाम बुरा होने की धमकी दी थी। इसे लेकर चाचा ने फिर एक बार भतीजे के द्वारा गांव में बेची जा रहे हैं शराब का विरोध कर डाला। जिसे लेकर भतीजा काफी आग बबूला हो गया और ताबड़तोड़ गोलीबारी करना शुरू कर दी। गोलीबारी की घटना को लेकर गांव में पूरी तरह से दहशत का माहौल कायम हो गया। उसके बाद भतीजे ने चाचा के ऊपर गोली चला दी। गोली लगने से हुकुम राय गंभीर रूप से घायल हो गये। गोली लगने की घटना के बाद परिवार वालों ने किसी तरह हुकुम राय को मनेर के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

सीएम के काफिले ने फर्जी एंटी करप्शन पदाधिकारी को दबोचा, पूछताछ करने पर चौंक गई पुलिस



पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ की प्राथमिकी 

वहीं पुलिस ने आरोपी रंगीला राय, गुड्डू राय समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं घायल हुकुम राय की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर, पुलिस आरोपियों गिरफ्तारी के लिए दोस्त नगर गांव में पहुंचकर छापेमारी में जुटी रही। इस मामले में एडिशनल थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आरोपियों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News