Bihar News: दिनदहाड़े पुत्र ने पिता को मारी गोली, हालत गंभीर; विवाद चल रहा था, जांच में जुटी पुलिस h3>
{“_id”:”6889a81aabef7b46eb097594″,”slug”:”bihar-news-son-shot-father-in-begusarai-condition-critical-dispute-was-going-on-police-investigation-2025-07-30″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News: दिनदहाड़े पुत्र ने पिता को मारी गोली, हालत गंभीर; विवाद चल रहा था, जांच में जुटी पुलिस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:35 AM IST
Begusarai News: पिता और पुत्र के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई देखते ही देखते यह विवाद खूनी खेल में बदल गया। पुत्र ने अपने पिता को गोली मार दी और फरार हो गया।
क्राइम पेट्रोल देखकर पूर्व चालक ने मालिक के बाथरूम में लगाया था स्पाई कैमरा
विस्तार
बेगूसराय में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता को गोली मार कर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार की सुबह छौड़ाही थाना क्षेत्र के डीह पताही गांव की है। स्थानीय लोगों ने जख्मी हालात में आरोपी युवक के पिता को इलाज के लिए बेगूसराय के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकारी पाकर छौड़ाही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी युवक का नाम पताही निवासी दीपक कुमार बताया जा रहा है। पुत्र द्वारा पिता को गोली मारने की घटना इलाके में जंगल की आग की तरफ फैल गई है। जख्मी पिता की पहचान संतोष यादव के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से इलाके में हर ओर सनसनी फैल गई है।
Trending Videos
आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही पुलिस
इधर, मामले की जानकारी पाकर छौड़ाही थाना की पुलिस के साथ मंझौल एसडीपीओ नवीन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि पुत्र द्वारा पिता को गोली मारने की घटना हुई है। आरोपी पुत्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गई है। कारण के बारे में पूछने पर उन्होंने प्रथम दृष्ट्या आपसी विवाद का हवाला देते हुए कहा कि विशेष जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पिता और पुत्र में किसी मामले को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के कारण पुत्र ने अपने पिता को गोली मार कर जख्मी कर दिया है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल पाएगा।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews