Bihar News: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 10 लोग झुलसे; घर में लगी आग को बुझाने पहुंचे थे लोग, अचानक हुआ विस्फोट h3>
आग में झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है।
– फोटो : NEWS4SOCIAL
विस्तार
पश्चिम चंपारण के बेतिया में रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट में दस किशोर बुरी तरह झुलस गए। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बगहा पुलिस जिला के देवरिया तरुवनवा पंचायत के भेलाही गांव की है। शुक्रवार को घर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। घर के सभी सदस्य बाहर थे। अचानक रसोई गैस का रिसाव होने लगा। इसके बाद आग ने धीरे विकराल रूप धारण कर लिया। भीषण आग को देखते हुए आसपास के लोग इसे बुझाने पहुंचे। इसी बीच अचानक गैस सिलेंडर विस्फोट कर दिया। हादसे में 10 लोग झुलस गए।