Bihar Crime News : दिल्ली पुलिस ने रेप के आरोपी को कैमूर से किया गिरफ्तार, गांजा तस्कर को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा, 6 बड़ी खबरें h3>
कैमूर/औरंगाबाद/नवादा/अररिया : बिहार के कैमूर से दिल्ली पुलिस की टीम ने एक आरोपी को रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शख्स पर दिल्ली में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और फिर वीडियो वायरल करने का आरोप है। वहीं बिहार के औरंगाबाद में कोर्ट ने एक गांजा तस्कर को 10-10 साल के सश्रम कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक-एक लाख यानी कुल दो लाख जुर्माना लगाया है।
पढ़िए बिहार के 4 जिलों की 6 बड़ी खबरें एक साथ।
कैमूर पुलिस के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस का एक्शन
कैमूर जिले के मोहनिया से दिल्ली पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान नीरज कुमार के तौर पर हुई है, जो शाहपुर बलिया बेगूसराय जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। उसके खिलाफ अक्टूबर 2021 में दिल्ली के महिंद्रा पार्क थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें कैमूर के सहयोग से अब गिरफ्तार किया गया।
कैद के साथ गांजा तस्कर पर लगा जुर्माना
बिहार के औरंगाबाद में कोर्ट ने एक गांजा तस्कर को 10-10 साल के सश्रम कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक-एक लाख यानी कुल दो लाख जुर्माना लगाया है। अपर जिला और सत्र न्यायाधीश-1 और एनडीपीएस स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश ओमप्रकाश सिंह की कोर्ट ने एक गांजा तस्कर को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 22 के तहत दोनों धाराओं में सजा सुनाई।
इसमें दस-दस साल सश्रम कैद और एक-एक लाख के जुर्माना की सजा दी गई। जुर्माना नहीं देने की स्थिति में कोर्ट ने एक साल के अतिरिक्त कारावास का प्रावधान किया है। दोनों सजा एक साथ चलेगी। इसी कोर्ट ने 22 फरवरी को आरोपी भरत शाह को दोषी ठहराया था। उसे 74 किलो गांजा के साथ दाउदनगर पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में दाउदनगर थाना कांड संख्या-263/18 दर्ज किया गया था।
चोरों ने पुलिस के नाम पर चुरा लीं दर्जनों बकरियां, थाने में केस दर्ज
रुपये और जेवरात की चोरी की घटना तो आपने जरूर सुनी होगी लेकिन औरंगाबाद में चोरों बकरी की चोरी की है। मामला मदनपुर थाना क्षेत्र में हुआ जहां चोरों ने बीती रात पुलिस के नाम पर धमकी देते हुए दर्जनों बकरियां को चुरा कर चलते बने। इस घटना से जहां बकरी मालिक परेशान हैं, वहीं थाने में केस भी दर्ज किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात कुछ लोग आए रात में अंधेरा होने का फायदा उठाकर वे लोग एक-एक कर कई ग्रामीणों के घर गए और बकरियों को चुराकर चलते बने। मदनपुर थाने में ग्रामीणों की ओर से लिखित शिकायत की गई, जिसके बाद थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
ऑनलाइन ठगी के आरोप में पटना से एक युवक गिरफ्तार
ऑनलाइन ठगी के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने पटना से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक शुभम कुमार पटना के पाटलिपुत्री कालोनी शिव मंदिर गोसाई टोला निवासी सुबोध साव का बेटा बताया गया है। नगर थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मार्बल दुकान के संचालक से जनवरी महीने में एक लाख रुपये की आनलाइन ठगी की गई थी। जिसके आरोप में उसे पटना से गिरफ्तार कर नवादा लाया गया है।
Kaimur News : सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट नल-जल योजना का हाल, बूंद-बूंद पानी को तरस रहे कैमूर पहाड़ी के लोग, DM से गुहार
विवाहिता की मौत, परिजनों ने पति और उसकी पहली पत्नी पर लगाए हत्या के आरोप
बिहार के नवादा स्थित कौआकोल थाना इलाके में दहेज को लेकर 23 वर्षीय विवाहिता की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना को लेकर मृतका की मां ने कौआकोल थाना में लिखित आवेदन देकर मृतक के पति छोटू तुरिया और उसके पहली पत्नी रिंकू देवी को आरोपी बनाया है। मृतका की मां ने दोनों पर बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शांति देवी ने कहा कि उनके दामाद ने पहली पत्नी के रहते हुए चार महीने पहले उनकी बेटी से दूसरी शादी की। फिर वो एक लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। जिसके चलते अब उसने बेटी की हत्या कर दी। प्रभारी थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हादसे में बाइक सवार की मौत…आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को किया आग के हवाले
बिहार के अररिया में तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई, वहीं एक महिला बुरी तरह से घायल हो गई। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया। मृतक अपनी मां को नानी के घर से लेकर वापस बाइक से अपने घर छोटी तामगंज जा रहा था। इसी बीच हादसा हुआ और ट्रक ने लदम चौक के पास एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हो हंगामा मचाते हुए ट्रक को रोका, फिर तोड़फोड़ के आग के हवाले कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची औऱ स्थिति को संभाला। साथ ही आगे जरूरी कार्रवाई का भी आश्वासन दिया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News