Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कैबिनेट विस्तार की आहट, जानिए… कितनी सीटें खाली, किसकी लगेगी लॉटरी

135
Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कैबिनेट विस्तार की आहट, जानिए… कितनी सीटें खाली, किसकी लगेगी लॉटरी

Bihar Cabinet Expansion : बिहार में कैबिनेट विस्तार की आहट, जानिए… कितनी सीटें खाली, किसकी लगेगी लॉटरी

पटना : बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार (Bihar Cabinet Expansion) जल्द होने वाला है। मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) को मंत्रिमंडल से हटाए जाने के बाद से इसकी उम्मीद जताई जा रही थी। डेप्युटी सीएम तारकिशोर प्रसाद (Bihar Deputy CM Tarkishore Prasad) से जब सवाल कि‍या गया तो उन्‍होंने कहा कि मंत्रिमंडल (Nitish Kumar Cabinet) के विस्तार का निर्णय केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्‍होंने इस बात को जोर देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के अनुसार ही फैसला लिया जाएगा।

बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार बहुत जल्द
बिहार में सियासी खींचतान के बीच कैबिनेट विस्तार की आहट सुनाई दे रही है। उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मंगलवार को कहा कि बिहार में जल्दी ही कैबिनेट विस्तार की संभावना है। केंद्रीय नेतृत्व को सारा कुछ बता दिया गया है और बहुत जल्द केंद्रीय नेतृत्व फैसला ले लेगा। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुकेश साहनी के एनडीए से हट जाने के बाद बिहार कैबिनेट का विस्तार जरूरी है। इस वक्त पशुपालन एवं मत्स्य विभाग का कार्यभार तारकिशोर प्रसाद के पास ही है। ऐसे में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना है।

शपथ के 85वें दिन हुआ था नीतीश कैबिनेट विस्तार
16 नवंबर 2020 नीतीश कुमार ने 7वीं बार सीएम पद की शपथ ली थी। नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसमें बीजेपी कोटे से 7, जेडीयू कोटे से 5 और हम और वीआईपी के कोटे से एक-एक मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया था। इसके ठीक 85वें दिन कैबिनेट का विस्तार किया गया। मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी कोटे से कुल 9 विधायक मंत्री बनाए गए। जबकी जेडीयू कोटे से 8 लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें एक निर्दलीय सुमित सिंह भी मंत्री बनाए गए, वहीं बीएसपी की टिकट पर चुनाव जीते जमा खान को भी जगह मिली थी।
Bihar Ministers List 2021 : जानिए, नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार में किस जाति से कितने मंत्री?
कैबिनेट में 5-6 मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश
9 फरवरी 2021 के मंत्रिमंडल विस्तार में 22 मंत्रियों की गुंजाइश थी। जबकि 17 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। मतलब मंत्रिपरिषद की पांच सीटें खाली रखी गई। अब तो विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी को नीतीश मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है तो कुल छह सीटें खाली हैं। बिहार विधानसभा में 243 सीटें हैं। कुल संख्या का 15 प्रतिशत हिस्सेदारी मंत्रिमंडल में हो सकती है। इसके मुताबिक बिहार में सीएम सहित कुल 35-36 मंत्री हो सकते हैं। फिलहाल मुख्यमंत्री समेत 30 मंत्री हैं तो इस हिसाब से मंत्रिमंडल में 5-6 मंत्रियों के शामिल किए जाने की गुंजाइश है। हालांकि कैबिनेट विस्तार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। मगर उपमुख्यमंत्री ने इसके संकेत दिए हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News