मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
बिहार

बेगूसराय: महिला से होटल में दुष्कर्म, चाकू की नोक पर बनाया वीडियो, पुलिस ने जांच शुरू की

बिहार के बेगूसराय में एक महिला के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई…

बेगूसराय: महिला से होटल में दुष्कर्म, चाकू की नोक पर बनाया वीडियो, पुलिस ने जांच शुरू की
(फोटो: IANS)

बिहार के बेगूसराय में एक महिला के साथ होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने दो लोगों के खिलाफ नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि घटना 27 सितंबर की सुबह की है। वह स्वयं सहायता समूह के ऋण की किस्त वसूलने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में उसे एक पड़ोसी मिला, जिसने झांसा देकर उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया।

चाकू का भय दिखाकर होटल में दुष्कर्म

शिकायत के मुताबिक, आरोपी पड़ोसी उसे शहर के अलका सिनेमा के पास ले गया, जहां उसका एक और दोस्त पहले से इंतजार कर रहा था। इसके बाद दोनों बातचीत के बहाने महिला को एक होटल में ले गए। आरोप है कि होटल के कमरे में पहुंचते ही उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और चाकू का भय दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने एक अश्लील वीडियो भी बनाया और बाद में उसे सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर वायरल कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई जारी

घटना के बाद किसी तरह वहां से बचकर निकली महिला ने घर पहुंचकर अपने परिवार को पूरी बात बताई। सोमवार देर शाम वह परिजनों के साथ नगर थाना पहुंची और लिखित आवेदन दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली।

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल टीम को सूचित किया गया है। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि एक महिला पुलिस अधिकारी की देखरेख में पीड़िता की मेडिकल जांच बेगूसराय सदर अस्पताल में कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कानून के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिहार डेस्क

News4Social बिहार डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से बिहार से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →