सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
बिहार

बिहार: रैली में गाड़ियों पर हूटर और जेसीबी से फूलों की बारिश, विधायक अनंत सिंह समेत 3 पर केस दर्ज

बिहार के पटना जिले में एक जनआशीर्वाद रैली के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार…

बिहार: रैली में गाड़ियों पर हूटर और जेसीबी से फूलों की बारिश, विधायक अनंत सिंह समेत 3 पर केस दर्ज
(फोटो: IANS)

बिहार के पटना जिले में एक जनआशीर्वाद रैली के दौरान कथित तौर पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह कार्रवाई 18 अक्टूबर को बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में आयोजित एक रैली को लेकर हुई है, जिसमें एमएलसी चुनाव प्रत्याशी अनुज कुमार के पक्ष में प्रचार किया गया था।

विज्ञापन

बाढ़ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ)-1 राम कृष्णा ने बताया कि इस रैली के लिए ली गई अनुमति की शर्तों का पालन नहीं किया गया। आरोप है कि रैली के काफिले में तय संख्या से कहीं ज़्यादा दोपहिया और चारपहिया वाहन शामिल थे। इसके अलावा, कई वाहनों में सायरन और हूटर का भी इस्तेमाल किया जा रहा था, जिससे सामान्य व्यवस्था पर असर पड़ा।

चुनाव नियमों के उल्लंघन का आरोप

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान शहर में कई जगहों पर जेसीबी मशीनों से अनियंत्रित तरीके से फूलों की वर्षा भी की गई। इन गतिविधियों को एमएलसी चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है। मामले में कार्रवाई चुनाव आयोग द्वारा प्रतिनियुक्त फ्लाइंग स्क्वॉड टीम (FST) के पदाधिकारियों की शिकायत पर की गई है।

इस संबंध में बाढ़ और मोकामा थानों में कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं। इन प्राथमिकियों में विधायक अनंत कुमार सिंह, जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी अनुज कुमार और उनके एक सहयोगी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिहार डेस्क

News4Social बिहार डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से बिहार से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →