Bihar: बिहार में कलश यात्रा के दौरान बवाल, दो समुदाय आमने-सामने, प्रशासन ने संभाली कमान

1
Bihar: बिहार में कलश यात्रा के दौरान बवाल, दो समुदाय आमने-सामने, प्रशासन ने संभाली कमान

Bihar: बिहार में कलश यात्रा के दौरान बवाल, दो समुदाय आमने-सामने, प्रशासन ने संभाली कमान

बिहार के मोतिहारी से तनावपूर्ण खबर सामने आई है, जहां ढाका थाना क्षेत्र के भंडार गांव में कलश यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

कैसे हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गांव में महायज्ञ के आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली जा रही थी। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने यात्रा के तय रूट पर आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते पत्थरबाजी और लाठी से हमला शुरू हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिससे माहौल और अधिक संवेदनशील हो गया। विवाद तेजी से बढ़ता गया और स्थिति हंगामे में बदल गई।

पुलिस और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी तुरंत हरकत में आया। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को काबू में किया। प्रशासन की तत्परता से किसी बड़े टकराव को टाल दिया गया। फिलहाल गांव में तनाव बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : 2001 में बनी बिहार की लाइफलाइन टूटी; विक्रमशिला सेतु बीच से टूटकर नदी में समाया

एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात

सावधानी के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लगातार गांव में कैंप कर रही है और हालात पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन दोनों समुदायों के बीच संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News