कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद औरंगाबाद के कुटुम्बा विधायक राजेश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंचे। राजेश कुमार वहां पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन और बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कांग्रेस बिहार विधानसभा का चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। इसके लिए संगठन की भी मजबूती जरूरी है। इसी उदेश्य से संगठन ने उन्हे प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है।
यह खबर भी पढ़िए -Bihar: तेजस्वी यादव ने यह क्या किया? गिरिराज सिंह को कूदना पड़ा मैदान में, शिवराज सिंह चौहान को लिखी चिट्ठी
आलाकमान का जताया आभार
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मेरे जैसे कांग्रेस के छोटे सिपाही को संगठन द्वारा महती जिम्मेवारी देने के लिए मैं पार्टी की सर्वमान्य नेता सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एवं राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पूरे कांग्रेस आलाकमान का आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने जिस उम्मीद से मुझे यह जिम्मेंवारी सौंपी है, उसका पूरी तरह निर्वहन करते हुए बिहार में कांग्रेस संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।
बिहार में कांग्रेस की भावी रणनीति पर हुई चर्चा
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान बिहार विधानसभा चुनाव, पार्टी संगठन की मजबूती और भावी रणनीति समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई है। आवश्यक रणनीतिक निर्देश मिले है, जिस पर वें पूरी शिद्दत से अमल करने जा रहे है।
यहं खबर भी पढ़िए –Bihar News: पप्पू यादव का सपना टूटा, मगर दिल खिला; कन्हैया कुमार के कारण राजेश कुमार बिहार कांग्रेस अध्यक्ष
संगठन की मजबूती पर पहले होगा काम, कार्यकर्ताओं को मिलेगा सम्मान
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले रणनीतिक दृष्टिकोण से राज्य में प्रदेश से लेकर जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती जरूरी है। संगठन को मजबूत और धारदार बनाने के लिए वें शीघ्र ही पूरे राज्य का भ्रमण करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उनके साथ बैठके की जाएगी। कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। संगठन के लिए हर वह काम किया जाएगा, जो पार्टी की मजबूती और पार्टी के निहित उदेश्यों को पूरा करने के लिए जरूरी होगा।
मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगा महागठबंधन
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि पार्टी अभी बिहार में पूरी मजबूती के साथ महागठबंधन में है और आगे भी बनी रहेगी। रही बात सीट शेयरिंग की तो, यह जान लीजिए पार्टी नेतृत्व इस पर बेहद गंभीर है। नेतृत्व द्वारा आपसी विचार विमर्श और महागठबंधन के घटक दलों से समन्वय और सामंजस्य बैठाते हुए यह तय किया जाएगा कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
यह खबर भी पढ़िए – Bihar: तेजस्वी बोले- सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा क्यों नहीं की? उन्हें केवल कुर्सी की चिंता
सीट शेयरिंग में पिछली बार से इतनी ज्यादा सीटे आएगी कि कार्यकर्ताओं का बढ़ेगा उत्साह
कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि यह मानकर चलिए कि पिछ्ले चुनाव की अपेक्षा इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। सीटों की संख्या इतनी होगी कि पार्टी के कार्यकर्ता उत्साह के साथ न केवल अपनी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का काम करेंगे बल्कि चुनाव मैंदान में उतरने वाले महागठबंधन के घटक दलों के उम्मीदवारों के लिए भी उतने ही उत्साह के साथ काम करेंगे।