Bihar: थाने से 200 मीटर दूर हत्या, 50 रुपये के विवाद में गई पीएचडी कर्मी की जान, दरभंगा हत्याकांड का खुलासा h3>
दरभंगा में पीएचडी विभाग के कर्मचारी पवन प्रसाद की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह हत्या महज 50 रुपये के किराए के विवाद में दो नाबालिग लड़कों ने की थी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटना 9 जनवरी की सुबह करीब चार बजे की है। दोनों नाबालिग दरभंगा रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा पर सवार होकर लहेरियासराय के कमर्शियल चौक पहुंचे थे। वहां उतरने के बाद चालक पवन प्रसाद ने 150 रुपये किराया मांगा, जबकि दोनों लड़के 100 रुपये ही देने पर अड़े थे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। किराए को लेकर बहस इतनी बढ़ गई कि एक नाबालिग ने जेब से चाकू निकालकर पवन प्रसाद के गले पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से पवन सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News