Bihar: चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आया था, एयरपोर्ट स्कैनिंग में खुली पोल; गांजा लेकर पहुंचा यात्री हुआ गिरफ्तार h3>
{“_id”:”69b4f351a243c5752500912a”,”slug”:”bihar-news-passenger-in-chennai-flight-arrested-with-ganja-bihar-police-investigation-darbhanga-news-c-1-1-noi1239-4047850-2026-03-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar: चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आया था, एयरपोर्ट स्कैनिंग में खुली पोल; गांजा लेकर पहुंचा यात्री हुआ गिरफ्तार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
दरभंगा एयरपोर्ट पर चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए बिरौल निवासी मोहन यादव को सुरक्षा जांच के दौरान बैग में छिपाकर रखे 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के संभावित नेटवर्क की जांच कर रही है।
Advertising
दरभंगा एयरपोर्ट – फोटो : NEWS4SOCIAL
विस्तार
दरभंगा एयरपोर्ट से चेन्नई की फ्लाइट पकड़ने आए एक यात्री को गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार यात्री की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र निवासी मोहन यादव के रूप में हुई है। एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़कर सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार मोहन यादव दरभंगा एयरपोर्ट से चेन्नई जाने वाली फ्लाइट पकड़ने आया था। इस दौरान उसने अपने बैग में सामान के बीच गांजा छिपाकर रखा था। बैग की स्कैनिंग के दौरान सुरक्षा कर्मियों को शक हुआ, जिसके बाद जांच करने पर बैग से गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसे तुरंत हिरासत में लेकर सदर थाना पुलिस को सौंप दिया गया।
पढ़ें: रात में घर से निकला युवक, सुबह खेत में मिला शव; पत्नी बोली- कर्ज मांगने वाला ही बना कातिल
पुलिस ने आरोपी के पास से करीब 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस मामले में जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा एक यात्री को पकड़ा गया है। उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और गांजा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews