Bihar: चुनाव के दौरान जमकर मारपीट, पुलिस ने मतदान स्थल को किया सील; बिस्कोमान अध्यक्ष के लिए हो रहा चुनाव h3>
{“_id”:”67933a91b5e805b6a200d71a”,”slug”:”bihar-news-fierce-fighting-during-elections-in-patna-elections-being-held-for-biscom-president-2025-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar: चुनाव के दौरान जमकर मारपीट, पुलिस ने मतदान स्थल को किया सील; बिस्कोमान अध्यक्ष के लिए हो रहा चुनाव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
घटना के बाद लगी भीड़। – फोटो : NEWS4SOCIAL
विस्तार
बिस्कोमान निदेशक मंडल के चुनाव के दौरान जमकर मारपीट हो गई। चुनाव के दौरान ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से मारपीट हुई। इधर, पटना पुलिस ने फौरान दोनों पक्षों को शांत करवाया। तनाव बढ़ते देख वोटिंग स्थल को सील कर दिया है। किसी भी व्यक्ति को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। गांधी मैदान थाना प्रभारी सहित डीएसपी 2 के साथ कई अधिकारी मौजूद हैं। पटना जिला प्रशासन की ओर से 10 मजिस्ट्रेट और 60 सहायक निर्वाचन पदाधिकारी की तैनाती की गई है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि प्रत्याशी और विधायक के समर्थकों के बीच पहले तो अंदर जाने के लिए बहस होने लगा इतने में विधायक जी के बॉडी गार्ड ने एक व्यक्ति के ऊपर हाथ चला दिया इतने में मामला तूल पकड़ लिया और जमकर मारपीट शुरू हो गई। वही मौके पर पुलिस पहुँच मामले को शांत कराया।
बता दें कि बिस्कोमान के निदेशक मंडल और अध्यक्ष पद के लिए श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में चुनाव होना है। मतदान सुबह शुक्रवार आठ बजे से शुरू हुआ। यह दो बजे तक चलेगा। तीन बजे तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। वोटों की गिनती भी एसके मेमोरियल में ही होगी। इस चुनाव में कुल 33 उम्मीदवार खड़े हैं। इसमें सामान्य श्रेणी ग्रुप ‘ए’ में विशाल सिंह, विनय कुमार शाही, महेश राय, दिनेश सिंह, नवेंद्र झा, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार, धनंजय गुप्ता, अमानुल्लाह, अयोध्या प्रसाद चौधरी, सुरेश चंद्र सिंह व हरेंद्र नाथ सिंह चौधरी शामिल हैं। वहीं बिस्कोमान के पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के गुट में खुद सुनील कुमार सिंह, वंदना सिंह, रमेश चंद्र चौबे, नेहा चौबे, विनय कुमार, रामकलेवर सिंह, रामविशुन सिंह, आदि शामिल हैं। इस चुनव में विशाल सिंह और राजद नेता व पूर्व अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के बीच कड़ी टक्कर है।
जानिए सुनील सिंह और विशाल सिंह के बारे में
सुनील सिंह राष्ट्रीय जनता दल के वरीय नेताओं में से एक और लालू परिवार के सबसे करीबी है। वह लंबे समय तक बिस्कोमान के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कुछ माह पहले ही उन्हें विधान परिषद् से निष्कासित कर दिया गया है। इसके बाद उन्हें सदस्यता गंवानी पड़ी थी। इस बार वह फिर से बिस्कोमान के अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर उनके प्रतिद्वंदी माने जाने वाले विशाल सिंह बिस्कोमान के संस्थापक तपेश्वर सिंह के पोते हैं। इनके पिता अजीत सिंह भी लंबे समय तक सहकारिता क्षेत्र से जुड़े रहे और वह सांसद भी रह चुके हैं। इनकी मां भी सांसद रह चुकी हैं। विशाल सिंह भारतीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के अध्यक्ष हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews