Bihar : अब कब्र में दफन बच्चे का सिर गायब; इस तरह का यह छठा शव, पहले ज्यादा महिलाएं थीं टारगेट h3>
घटना के बाद कब्रिस्तान में लगी भीड़।
– फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत अशरफनगर गांव के कब्रिस्तान में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नवजात के शव को कब्र से निकालकर उसका सिर काट लिया और गायब हो गए। यह इस इलाके में छठी बार हुआ है, जब किसी शव के सिर को काटकर चोरी किया गया है। गांव के फाजिलपुर सकरामा पंचायत के अशरफनगर कब्रिस्तान में इस तरह की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले चार महिलाओं और एक पुरुष के शवों से सिर काटकर चुराए गए थे। गुरुवार रात को नवजात का शव भी इसी तरह का शिकार बना। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में खून के धब्बे और बिखरे कफन को देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।