Bihar : अनंत सिंह के फायरिंग मामले में क्या बोल गये बिहार सरकार के मंत्री, कह दिया- आत्मरक्षा में चलाई गोली

54
Bihar : अनंत सिंह के फायरिंग मामले में क्या बोल गये बिहार सरकार के मंत्री, कह दिया- आत्मरक्षा में चलाई गोली

Bihar : अनंत सिंह के फायरिंग मामले में क्या बोल गये बिहार सरकार के मंत्री, कह दिया- आत्मरक्षा में चलाई गोली


पूर्व विधायक अनंत सिंह और बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी।
– फोटो : NEWS4SOCIALडिजिटल

विस्तार


मोकामा के बाहुबली और पूर्व विधायक के फायरिंग वाले मामले पर नेता प्रतिपक्ष ने बिहार सरकार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बोला था। तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में क़ानून का राज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार ही अपराधियों को संरक्षण देती है। अब इसी बात को बिहार सरकार के मंत्री ने दूसरे अंदाज में कहा है। बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव में पुल व सड़क के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में सिकरत करने पहुंचे थे। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी और जदयू विधायक अजय चौधरी ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि अनंत सिंह ने अपने जनप्रतिनिधि के भूमिका का निर्माण किया। लोगों को बचाने के दौरान उनपर फायरिंग की। जब उनके लोगों पर गोली चलाई गई, तब उन्होंने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। फिर फिर खुद को बाढ़ कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया और जेल गये।  

Trending Videos

सरकार बचाती तो अनंत सिंह जेल जाते?

मंत्री अशोक चौधरी ने बाढ़ के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर कहा कि हमलोग (सरकार) क्यों उनको बचाएंगे? अगर हमलोग बचाते तो अनंत सिंह को जेल जाना पड़ता?  अगर उन्हें जेल नहीं जाना पड़ता तब यह कहा जा सकता था कि पार्टी या सरकार उन्हें बचा रही है। अशोक चौधरी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति मंत्री मदन सहनी और मेरे लोगों को तंग और तबाह करेगा तो हमलोग अपने लोगों को बचाने और मदद करने के लिए जाएंगे की नहीं? अगर नहीं जाएंगे तो लोग जूता से पिटेगा। आपको लोग काहे वोट देता है? प्रत्येक राजनीतिक व्यक्ति के पास लोग मदद मांगने आया करते हैं। हमलोग अगर मदद नहीं करेंगे तो लोग हमें वोट क्यों देंगे। इसलिए अपने लोगों को बचाने के दौरान उनके लोगों पर जब गोली चलाई गई तब  अनंत सिंह के लोगों ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। और फिर खुद को सरेंडर कर जेल गए तो फिर इसमें बचने या बचाने का कहाँ से सवाल उठता है?

यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही तय करेंगे 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत के राजनीति में आने के सवाल पर अशोक चौधरी ने कहा कि जब मेरी बेटी राजनीति में आ सकती है तो फिर निशांत राजनीति में क्यों नहीं आ सकते है। निशांत के राजीनीति में आने लोगों को क्या परेशानी हो सकती है। अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो हमलोग उनका स्वागत करेंगे। पार्टी नेतृत्व के सवाल पर अशोक चौधरी ने बिना नाम लिए नीतीश कुमार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह हमारे नेता को तय करना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही यह तय करना है कि पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News