BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ: रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान

3
BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ:  रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान

BHEL का मुनाफा 156% बढ़कर ₹1,290 करोड़ हुआ: रेवेन्यू में 37% की ग्रोथ, निवेशकों को हर शेयर पर ₹1.40 का डिविडेंड देने का ऐलान

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी BHEL का वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 156% बढ़कर 1,290.47 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 504.45 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

BHEL का रेवेन्यू 37% बढ़कर 12,310.37 करोड़ रुपए हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी को 8,993.37 करोड़ रुपए था। शेयरधारकों के लिए ₹1.40 के डिविडेंड का ऐलान भी किया गयाहै। BHEL ने आज 4 मई को जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं।

पूरे वित्त वर्ष में मुनाफा 200% बढ़कर 1,600 करोड़ पहुंचा

महारत्न कंपनी का सालभर का कुल मुनाफा भी 200% बढ़कर 1,600.26 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025 में यह आंकड़ा 533.90 करोड़ रुपए था। वहीं, पूरे वित्त वर्ष में रेवेन्यू 19% बढ़कर 33,782.18 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। FY25 में यह 28339.48 करोड़ रुपए रहा था।

FY26 की चौथी तिमाही में BHEL का प्रदर्शन

सालाना आधार पर

BHEL FY26 (जनवरी-मार्च) FY25 (जनवरी-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹12,310 ₹8,993 37% ↗
टोटल इनकम ₹12,553 ₹9,143 37% ↗
टोटल खर्च ₹10,843 ₹8,448 28% ↗
नेट प्रॉफिट ₹1,290 ₹504 156% ↗

तिमाही आधार पर

BHEL FY26 (जनवरी-मार्च) FY26 (अक्टूबर-दिसंबर) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹12,310 ₹8,473 45% ↗
टोटल इनकम ₹12,553 ₹8,692 44% ↗
टोटल खर्च ₹10,843 ₹8,188 32% ↗
नेट प्रॉफिट ₹1,290 ₹390 231% ↗

पूरे साल (FY26) में BHEL का प्रदर्शन

BHEL FY26 (अप्रैल-मार्च) FY25 (अप्रैल-मार्च) चेंज (%)
ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹33,782 ₹28,339 19% ↗
टोटल इनकम ₹34,590 ₹28,804 20% ↗
टोटल खर्च ₹32,512 ₹28,118 16% ↗
नेट प्रॉफिट ₹1,600 ₹534 200% ↗

नतीजों के बाद शेयर करीब 7% चढ़कर ₹377 पर पहुंचा

BHEL का शेयर नतीजों के बाद 52 हफ्ते के उच्च स्तर 399 रुपए पर पहुंच गया था। हालांकि अभी ये थोड़ा नीचे आया है और ये 7% चढ़कर ₹377 पर कारोबार कर रहा है। बीते एक साल में शेयर में 65% की तेजी आई थी। वहीं 6 महीने में शेयर 41% चढ़ा है।

नॉलेज पार्ट: क्या होती है ‘महारत्न’ कंपनी?

भारत सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) को उनकी परफॉर्मेंस और टर्नओवर के आधार पर महारत्न, नवरत्न और मिनीरत्न का दर्जा देती है। ‘महारत्न’ का दर्जा उन कंपनियों को मिलता है जिनका पिछले 3 साल का औसत सालाना नेट प्रॉफिट 5,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो या औसत सालाना टर्नओवर 25,000 करोड़ रुपए से अधिक हो।

खबरें और भी हैं…

BUSINESS की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BUSINESS
News