नीम मानव शरीर के लिए काफी लाभकारी है। नीम स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है यह आयुर्वेदिक गुणों से लैस है। आज हम आपको बताने जा रहे है की नीम की छाल मानव शरीर को किन रोगों से बचाने में सक्षम है अगर आपको चोट लगी हो और उस जगह पर मरहम के तौर पर नीम की जड़ की छाल लगया जाए तो काफी फायदा पहुंचता है और घाव जल्दी भर जाता है। वही अगर आप एग्जीमा से ग्रसित है या फिर शेविंग करने के गन्दे रेजर, टूटे किनारे के ब्लेड से कटाव, और संक्रमण से फैलता है।
इसके घाव में से निकला हुआ पानी जहाँ-जहाँ भी लगेगा, वहाँ-वहाँ तक फैल जाएगा। नीम और मजीठ का काढ़ा का सेवन करने से या फिर नीम की छाल घाव पर लगने से राहत मिलती है। अगर आप कान दर्द से ग्रसित है तो रहता है तो नीम का तेल इस्तेमाल करना काफी लाभकारी होगा। कई लोगों में कान बहने की भी बीमारी होती है, ऐसे लोगों के लिए भी नीम का तेल एक कारगर उपाय सिद्ध हो सकता है।
नीम बालों के लिए भी काफी अच्छा कंडीशनर है. इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर उसके पानी से बाल धोने से रूसी और फंगस जैसी से दिक्कत से निजात मिलती है। वही मलेरिया बुखार होने पर नीम की छाल को पानी में उबालकर, उसका काढ़ा बना लें। अब इस काढ़े को दिन में तीन बार, दो बड़े चम्मच भरकर पीने से बुखार ठीक होता है और कमजोरी भी ठीक होती है। इतना ही नहीं अगर किसी बिच्छू ततैया ने आपको कटा हो तो नीम के छाल को महीन पीस कर काटे गए स्थान पर लगाने से अत्यंत लाभ मिलता है और दर्द कम हो जाता है।

