बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मुल्तानी मिट्टी किन औषधीय गुणों से लैस हैं?

भारत में हर एक घर में मुलतानी मिट्टी का उपयोग होता है। यह कई औषधीय गुणों से लैस है। मुलतानी मिट्टी काफी ही ठंडा होता है।

मुल्तानी मिट्टी किन औषधीय गुणों से लैस हैं?

भारत में हर एक घर में मुलतानी मिट्टी का उपयोग होता है। यह कई औषधीय गुणों से लैस है। मुलतानी मिट्टी काफी ही ठंडा होता है। यह कई ब्यूटी प्रोडक्टस में इस्तेमाल किया जाता है। इसके उपयोग से चेहरे में चमक आती है और चेहरे के दाग -धब्बे कम हो जाते है। इसका उपयोग आपको कई दिक्कत से निजात दिला सकता है। बालों के लिए, पिंम्पल की दिक्कत को कम करने में इसका इस्तेमाल करे तो आपको काफी लाभ मिलेगा।अगर आप मुलतानी मिट्टी में बादाम के कुछ टुकड़ों को कूटकर डाल दीजिए और उसी में कुछ मात्रा में दूध मिला लीजिए।

विज्ञापन
Multani Mitti benefits 1200x900 1

यह भी पढ़ें : क्या काढ़ा पीने से कोरोना से बचा जा सकता है?

इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा कोमल भी बना रहेगा और साफ भी हो जाएगा। अगर आप पिंपल्स और उनके धब्बे की दिक्कत से जूझ रहे है तो आपको मुल्तानी मिट्टी को दिन में एक बार जरूर लगाना चाहिए , इससे कुछ ही दिनों में आपके पिंपल्स ठीक हो जायेगे और आपका चेहरा दमकने लगेगा।गुलाब जल को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर लगाने से चेहरे पर निखार आता है। पेस्ट को तब तक चेहरे पर लगा रहने दें जब तक वो सूख न जाए, इस पेस्ट को लगाने से चेहरे पर मौजूद अतिरिक्त ऑयल साफ हो जाता है।

1547059138662162 wideLopThum

अगर आप अपने बालों पर मुलतानी मिट्टी अप्लाई करते है तो आप रूसी जैसी दिक्कत से निजात पा सकते है। उसी के साथ अगर आप पपीते के एक चम्मच गूदे और एक से दो बूंद शहद को मुलतानी मिट्टी में मिलाकर पेस्ट बना लगे तो इस पेस्ट को लगाने से चेहरा निखर जाएगा। मुलतानी मिट्टी काफी उपयोगी है और यह कारगार घरेलू नुस्खे के तोर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →