Camphor(कपूर ) कैसे शरीर के लिए है अत्यंत लाभकारी?

2005

भारत में कपूर का इस्तेमाल बड़े स्तर पर होता है। पूजा-पाठ में , कपड़ों को कीड़े से दूर रखने के लिए यहाँ तक की कई ब्यूटी उत्पादों में भी कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है कपूर से आपके शरीर को अत्यंत लाभ पहुंचता है। अगर आप त्वचा की समस्याओं में कपूर का इस्तेमाल करते है तो चेहरे पर होने वाले पिंपल्स या फिर त्वचा संबंधी कोई अन्य समस्या से निजात मिल सकता है। जरा-सा कपूर, नारियल तेल में मिलाकर चेहरे पर मसाज करने से चेहरे में अत्यंत ग्लो आता है।

अगर सांस लेने में दिक्कत महसूस हो तो कपूर का इस्तेमाल किया जाता है इससे सांस लेने में आ रही समस्या से निजात मिलती है। शरीर के किसी भाग पर होने वाली खरोंच, घाव या फिर जल जाने पर कपूर का इस्तेमाल करने से यह जलन को कम करता है। कपूर को पानी में घोलकर लगाने से घाव की जलन कम होती है साथ में यह ठंडक भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें: कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखने पर कैसे पता चलेगा कि कौन संक्रमित है?

सिर पर कपूर के तेल की मालिश करना लाभदायक होता है इससे तनाव कम होता है और मिजाज एकदम ठीक हो जाता है। सिरदर्द में भी यह तरीका काफी लाभदायक है।

बालों के झड़ने पर कपूर के तेल को नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ने की समस्य कम हो जाती है। सिर में रूसी होने पर भी कपूर का तेल लगाने से यह समस्य कम हो जाती है।
फटी एड़ि‍यों के उपचार के लिए कपूर बेहतरीन इलाज है अगर गरम पानी में कपूर मिलाकर पानी में पैर डालकर बैठेंगे तो फटी एड़ि‍यों की समस्य काफी कम हो जायेगी। कपूर हमारे शरीर के लिए फायदों से लैस है। इसका इस्तेमाल आपको कई समस्याओं से निजात दिला सकता है।